युवराज सिंह के बारे में व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम: युवराज सिंह
जन्म तिथि: 12 दिसंबर, 1981, चंडीगढ़
वर्तमान आयु: 38 वर्ष
खेल भूमिका: मध्य क्रम के बल्लेबाज
बल्लेबाजी शैली: बाएं हाथ से बल्लेबाजी
वर्ल्ड रिकॉर्ड: वर्ष 2007 के ICC वर्ल्ड T20 में 6 गेंदों पर 6 छक्के, टी 20 में सबसे तेज अर्धशतक केवल 12 गेंदों में
पिता: योगराज सिंह
माँ: शबनम सिंह
पत्नी: हेजल कीच (ब्रिटिश − मॉरीशस मॉडल)
निक नेम:युवी
ऊँचाई: 6 फीट (लगभग)
धर्म: सिख
पुरस्कार: अर्जुन अवार्ड (2012), पदम् श्री (2014)
ऑटोबायोग्राफी: The Test of My Life : From Cricket to Cancer and Back
उपलब्धियां:
1. टी 20 विश्व कप में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाला अकेला खिलाड़ी,
2. आईपीएल में अब तक तक का सबसे महंगा खिलाड़ी रु.16 करोड़ (आईपीएल-2015)
3. वह एक विश्व कप में 300 से अधिक रन बनाने और 15 विकेट लेने वाले पहले ऑलराउंडर हैं.
4. उन्होंने 2007 की ICC वर्ल्ड ट्वेंटी 20 के दौरान इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 12 गेंदों में सबसे तेज टी 20 अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया था.
ODI डेब्यू: 3 अक्टूबर, 2000 को केन्या के खिलाफ
टेस्ट डेब्यू : अक्टूबर 16-20, 2003, मोहाली में न्यूजीलैंड के खिलाफ
टी 20 डेब्यू: 13 सितंबर, 2007 को स्कॉटलैंड के खिलाफ
युवराज सिंह के बारे में (About Yuvraj Singh)
युवराज सिंह का जन्म एक स्पोर्टिंग माहौल वाले परिवार में हुआ था उनके पिता खुद एक क्रिकेट खिलाड़ी थे शायद यही कारण है कि युवराज का रुझान भी क्रिकेट की तरफ हुआ था.
वह भारतीय टीम के मध्यक्रम की बल्लेबाजी की रीढ़ हुआ करते थे. विश्व कप 2011 में इस आल राउंडर खिलाड़ी ने 362 रन बनाए थे और 15 विकेट भी लिए थे. इसी आल राउंडर प्रदर्शन के कारण उनको विश्व कप में 'मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट' घोषित किया गया था.
सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह केवल दो भारतीय हैं जिन्होंने अब तक क्रिकेट विश्व कप में 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट ’का पुरस्कार जीता है.
युवराज सिंह को 'मीडियास्टिनल सेमिनोमा' नाम का दुर्लभ कैंसर हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अमेरिका में इलाज कराया और फिर क्रिकेट में वापसी की थी.
एक दिवसीय मैचों में युवराज सिंह का प्रदर्शन
युवराज सिंह, भारतीय मध्यक्रम के अच्छे बल्लेबाज़ थे. उन्होंने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 14 शतकों और 52 अर्ध शतकों की मदद से 36 की औसत से 8701 रन बनाए थे. चूंकि युवराज एक आल राउंडर थे इसलिए उन्होंने इस फॉर्मेट में 111 विकेट भी लिए थे.
एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में में इनका सर्वोच्च स्कोर 150 था जो कि बहुत अच्छा कहा जा सकता है. मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 14 शतक बनाना एक बहुत की बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है. क्योंकि यह ऐसा समय होता है जब टीम संकट में होती है और फील्डिंग पूरी तरह से फैली हुई होती है.
टेस्ट मैचों में मैचों में युवराज सिंह का प्रदर्शन
युवराज सिंह ने टेस्ट क्रिकेट ज्यादा नहीं खेला है. उन्होंने केवल 40 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें 62 पारियों में 34 की औसत से 1900 रन बनाये हैं जिनमें 3 शतक और 11 अर्ध शतक शामिल हैं.
टेस्ट मैचों में उनका सर्वोच्च स्कोर 169 रन था. जबकि इसी फॉर्मेट में उन्होंने 9 विकेट भी लिए हैं और 9 रन देकर 2 विकेट उनका बेस्ट बोलिंग प्रदर्शन था.
टी 20 मैचों में मैचों में युवराज सिंह का प्रदर्शन
युवराज सिंह ने टी20 फॉर्मेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होंने 51 पारियों में 28 की औसत से 1177 रन बनाये थे जिसमें 8 अर्धशतक शामिल थे हालाँकि वह एक भी शतक लगाने में कामयाब नहीं हुए थे.
टी 20 फॉर्मेट में उन्होंने 28 विकेट भी लिए थे, जिसमें उनका बेस्ट बोलिंग स्पेल था 17 रन देकर 3 विकेट.
युवराज सिंह के बल्लेबाजी करियर के रिकॉर्ड (Batting Career records of Yuvraj Singh)
Mat | Inns | Runs | HS | Avg. | 100 | 50 | |
Tests | 40 | 62 | 1900 | 169 | 33.92 | 3 | 11 |
ODIs | 304 | 278 | 8701 | 150 | 36.55 | 14 | 52 |
T20Is | 58 | 51 | 1177 | 77* | 28.02 | 0 | 8 |
First-class | 139 | 221 | 8965 | 260 | 44.16 | 26 | 36 |
T20s | 231 | 216 | 4857 | 83 | 25.69 | 0 | 27 |
युवराज सिंह का बॉलिंग करियर रिकॉर्ड (Bowling Career records of Yuvraj Singh)
| Mat | Inns | Balls | Runs | Wkts | BBI | Ave | Eco. | SR | 4w | 5w |
Tests | 40 | 35 | 931 | 547 | 9 | 2/9 | 60.77 | 3.52 | 103.4 | 0 | 0 |
ODIs | 304 | 161 | 5048 | 4294 | 111 | 5/31 | 38.68 | 5.10 | 45.4 | 2 | 1 |
T20Is | 58 | 31 | 424 | 499 | 28 | 3/17 | 17.82 | 7.06 | 15.1 | 0 | 0 |
First-class | 139 |
| 3408 | 1978 | 41 | 5/94 | 48.24 | 3.48 | 83.1 |
| 1 |
List A | 423 |
| 7083 | 6010 | 166 | 5/31 | 36.20 | 5.09 | 42.6 | 2 | 1 |
T20s | 231 | 130 | 1597 | 1989 | 80 | 4/29 | 24.86 | 7.47 | 19.9 | 2 | 0 |
युवराज सिंह की आत्मकथा (Autobiography of Yuvraj Singh)
"द टेस्ट ऑफ़ माय लाइफ: फ्रॉम क्रिकेट टू कैंसर एंड बैक" युवराज सिंह की आत्मकथा है. इसे 19 मार्च 2013 को लांच किया गया था. इस पुस्तक की शुरुआती कीमत 5000 रुपये थी लेकिन अब यह 480 भारतीय रुपये में उपलब्ध है.
तो यह थी युवराज सिंह के क्रिकेट करियर की पूरी जानकारी. उम्मीद है कि युवराज सिंह क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद अपनी जिंदगी की दूसरी पारी में स्वस्थ और खुश रहेंगे.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation