दुग्ध से सम्बन्धित तथ्य

भारत की 70% जनसंख्या ग्रामीण है तथा 53% लोग कृषि व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। करीब 7 करोड़ कृषक परिवारों में प्रत्येक 2 ग्रामीण घरों में से 1 डेरी उद्योग से जुड़ा है। भारत पूरी दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है|

Nov 28, 2016, 13:16 IST

मालूम हो कि भारत की 70% जनसंख्या ग्रामीण है तथा 53% लोग कृषि व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। करीब 7 करोड़ कृषक परिवारों में प्रत्येक 2 ग्रामीण घरों में से 1 डेरी उद्योग से जुड़ा है। भारतीय दुग्ध उत्पादन से जुड़े सांख्यिकी आंकड़ों के अनुसार देश में 70% दूध की आपूर्ति छोटे/ सीमांत/ भूमिहीन किसानों से होती है। भारत में कृषि भूमि की अपेक्षा गायों का ज्यादा समानता पूर्वक वितरण है।
      भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में डेरी-उद्योग की प्रमुख भूमिका है। आंकड़े तो यह भी बताते हैं कि दुग्ध उत्पादन के दम पर बहुत से ग्रामीण परिवार अपने बच्चों की पढाई के साथ-साथ घर का खर्च भी चलाते हैं | ज्ञातब्य हो कि भारत पूरी दुनिया के दुग्ध उत्पादन का 19% दुग्ध उत्पादित करता है जो कि लगभग 147 मिलियन टन के बराबर है | इस प्रकार भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है इसके बाद अमेरिका का नंबर आता है |
भारत में सिचाई सुविधाएँ: तथ्यात्मक विश्लेषण
 दुग्ध से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी और आंकड़े नीचे दिये जा रहे हैं :
1. दुधारू पशुओं में दूध कूपिका कोशिकाओं (Alveolicells) में बनता है |
2. कूपिका की कोषाएं रक्त में से अवयवों को लेकर उन्हें दूध में बदल देतीं हैं |
3. दुग्ध शर्करा लैक्टोस के निर्माण में रक्त की ग्लूकोस तथा लैक्टिक अम्ल प्रयुक्त होता है |
4. दुग्ध के निर्माण के लिए “ओक्सीटोसिन हार्मोन” जिम्मेदार होता है |
5. दुग्ध एंजाइम हैं: लाईपेज, एमाईलेज और लेक्टोस  
6. कोई भी तरल जिस तापक्रम पर जमता है वह उस तरल का हिमांक कहलाता है | दुग्ध का हिमांक 0.550C है |
7. दुग्ध के गाढ़ापन को नापने की इकाई पोइज (Poise) है | दूध का गाढ़ापन 1.5- 2.0 सेंटीपोइज होता है  
8. दूध के ख़राब होने का कारण लैक्टो बैसिलस नामक जीवाणु है|
9. भारत में प्रति व्यक्ति उपलब्ध दूध की मात्रा जो कि 1990-91 में 176 ग्राम/दिन थी 2014-15 में बढ़कर 322 ग्राम/ दिन हो गयी है जो कि विश्व के औसत 294 ग्राम/दिन से भी अधिक हो गयी है|
10. भारत में कुल दुग्ध उत्पादन में भैसों की तुलना में गायों का योगदान कम है |
11. घी तथा दूध के पीलेपन के लिए “कैरोटिन” नामक संश्लेषक पिगमेंट जिम्मेदार है |
12. निश्चित ताप एवं समय तक दूध को गर्म करने की प्रक्रिया (जिसके कारण दुग्ध के जीवाणु नष्ट हो जाते हैं) को पास्चुरीकरण कहते हैं |

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News