विजयनगर साम्राज्य: तुलुवा वंश

यह विजयनगर साम्राज्य का तीसरा वंश था I इस साम्राज्य का सबसे प्रसिद्ध शासक कृष्ण देव राय इसी वंश से संबंधित था I

Jagran Josh
Sep 22, 2014, 17:56 IST

यह विजयनगर साम्राज्य का तीसरा वंश था I इस साम्राज्य का सबसे प्रसिद्ध शासक कृष्ण देव राय इसी वंश से संबंधित था I तुलुवा वंश के कुछ प्रसिद्ध शासकों की सूची इस प्रकार है:

तुलुवा नरसाया नायक: (1493-1503 ईसवी)

यह विजयनगर सेना में सलुवा नरसिम्हा देव राय के शासन में सेनापति के पद पर था शासक की मृत्यु के बाद वह शासक के पद पर आसीन हुआ I उसने साम्राज्य को बहमानी शासकों, गजपति, एवं अविश्वसनीय लोगों से सुरक्षित रखा I

वीर नरसिम्हा राय: (1503-1509 ईसवी)

यह पूर्ववर्ती शासक की मृत्यु के बाद शासक बना इसने अपना संपूर्ण शासन काल विद्रोहियों से रक्षा में ही व्यतीत कर दिया I

कृष्ण देव राय: (1509-1529 ईसवी)

यह विजयनगर साम्राज्य का सबसे प्रसिद्ध शासक था I इसने मूरु रारया गॅंड, कन्नड़ राज्य रामा रमना एवं आंध्र भोज की उपाधि धारण की I इसके पिता तुलुवा नरसया नायक तथा माता नगला देवी थी I इसके शासन के समय साम्राज्य अपनी पराकाष्ठा पर पहुँचा I

अच्युत राय: ( 1529- 1542 ईसवी)

इसने कृष्ण देव राय के बाद सत्ता संभाली I यह कृष्ण देव राय का छोटा भाई था I जब इसकी मृत्यु हुई तब इसका भतीजा, जो उस समय बच्चा था वह शासक बना I आलिया रामा राय, कृष्णा देव राय का दामाद था वह इस साम्राज्य का एक सलाहकार बना I

सदाशिव राय: (1542-1570  ईसवी)

यह आलिया रामा राय की हाथों की कठपुतली था I इसके काल में शासन की असली बागडोर रामा राय के पास थी I

 

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Trending

    Latest Education News