10th Result 2024 Jharkhand: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) आज, 19 अप्रैल को दोपहर में झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष (2024) में झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 4,21,678 छात्र उपस्थित हुए। झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षाा 6 से 26 फरवरी तक आयोजित की गई थीं, जो छात्र मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना जैक बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट- jacresults.com और jac.jharhand.gov.in/jac/ पर जाकर देख सकते हैं।
Check Jharkhand 10th Result 2024 - Declared
जैक बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर/रोल कोड दर्ज करना होगा। इसके अलावा छात्र बिना इंटरनेट के मोबाइल पर SMS के जरिए भी नतीजे प्राप्त कर सकते हैं। झारखंड बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, कक्षा 10 में छात्रों को प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
JAC 10th Result 2024 Link: झारखंड बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
झारखंड बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइटें हैं:
- jacresults.com
- jac.jharkhand.gov.in
- Jharkhand Board Result 2024
- Jharkhand Board Class 10th Result 2024
JAC 10th Result 2024 Roll Number: रोल नंबर और रोल कोड से कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024?
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 रोल नंबर और रोल कोड से चेक करने के दो तरीके हैं:
आधिकारिक वेबसाइट इन स्टेप्स के माध्यम से चेक करें जैक मैट्रिक का रिजल्ट 2024:
- झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की वेबसाइट पर जाएं i.e., jacresults.com
- "JAC 10th Result 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
- "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- आप अपना रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं।
SMS द्वारा मोबाइल पर कैसे देखें जैक मैट्रिक रिजल्ट 2024?
एसएमएस के माध्यम से झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 स्कोरकार्ड देखने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:
- अपने मोबाइल फोन से SMS टाइप करें।
- एसएमएस में, "RESULT (स्पेस) JAC10 (स्पेस) रोल कोड (स्पेस) रोल नंबर" टाइप करें।
- एसएमएस को 56263 पर भेजें।
- आपको अपने रिजल्ट वाला एक SMS मिलेगा।
जैक बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड सही ढंग से दर्ज करना होगा। यदि आपको अपना रिजल्ट चेक करने में कोई समस्या आ रही है, तो आप JAC हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation