SBI PO परीक्षा 2018 की अधिसूचना जल्द हीघोषित की जाएगी और हर साल की तरह इस बार भी परीक्षा में भारी संख्या में उम्मीदवार शामिल होंगे। आप सभी परीक्षा पैटर्न और परीक्षा के पाठ्यक्रम को जानते होंगे। यहाँ हम आपको परीक्षा के लिए नोट्स तैयार करने की रणनीति के बारे में बता रहे है।
SBI PO2018: नोट्स बनाने के लिए प्रभावी रणनीति
आप सभी ने अवश्य ही देश के सबसे बड़े ऋणदाता के साथ अपना करियर शुरू करने के लिए तैयारी शुरू कर दी होगी। यहां, हम आपको परीक्षा की तैयारी के दौरान नोट्स तैयार करने के लिए टिप्स प्रदान कर रहे है। यहां हमने कुछ ऐसी चीजें सूचीबद्ध की हैं जिन्हें आपको अपने नोट्स तैयार करते समय ध्यान में रखना चाहिए।
नोट्स बनाने का उद्देश्य
हर किसी का नोट्स बनाने का कारण अलग-अलग होता है। कुछ उम्मीदवार कांसेप्ट को समझने के उद्देश्य से नोट्स बनाते हैं जबकि कुछ परीक्षा के समय रिविजनकरने के लिए नोट्स बनाते हैं। सर्वप्रथम आपको यह सोचना होगा कि आपके नोट्स बनाने का उद्देश्य क्या है और तदनुसारनोट्स बनाना शुरू करे।
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में लॉ ऑफिसर की जॉब प्रोफाइल
नोट्स को संक्षिप्त रखें
अपने नोट्स को सदैव संक्षिप्त रखें।यदि आप बुक में पढ़े सभी पॉइंट्स को नोट्स कर लेंगे, तो वह आपकी नोटबुक की बजाय एक नयी पुस्तक बन जाएगी। इसलिए पहले पढ़ें, समझें और फिर टू दी पॉइंट्स नोट्स बनाये जिससे आपका नोट्स बनाने का उद्देश्य पूरा हो सके। बहुत अधिक लम्बे नोट्स से आपको रिविजन करने में भी कठिनाई होगी।
Graphical representation का प्रयोग करे
जो अभ्यर्थी देख कर जल्दी सीखते है उन्हें अपने नोट्स में ग्राफ का प्रयोग करना चाहिए।किसी विशेष चीज को याद रखने के लिए आप अपने नोटबुक में ग्राफ्स का उपयोग कर सकते है।
नोट्स को सुविधाजनक तरीके से रखें
सिर्फ नोट्स बनाने से ही आपकी कार्य पूरा नहीं होता इसे पढने के साथ-साथ सुविधाजनक तरीके से रखना भी आवश्यक है।आपको अपने नोट्स को एक उचित तरीके से संरक्षित करना चाहिए ताकि जब भी आवश्यक हो तब आप इसे पढ़ सके। आपको नोट्स को अलग-अलग पन्नों के बजाय एक रजिस्टर में बनाना चाहिए। आप अपने नोट्स एक फ़ोल्डर में मेन्टेन कर सकते हैं।
विषय सूची (इंडेक्स) बनाये
नोट्स के लिए इंडेक्स बनाना अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि आप परीक्षा से पहले रिविजन करते समय प्रत्येक पृष्ठ पर नहीं जाएंगे। अतः पृष्ठ संख्या के अनुसार नोटबुक की शुरुआत में विषय-सूची बनाएं ताकि आप किसी भी टॉपिक को आसानी से रिवाइज कर सकें।इससे आपका समय भी बचेगा।
एसबीआई में नौकरी करते समय विदेशी प्लेसमेंट की संभावनाएं
नोट्स को अपडेट रखें
अपने नोट्स को समय-समय पर अपडेट करते रहे।यह विशेष रूप से सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स के लिए बहुतमहत्वपूर्ण है। पुराने डेटा को अपडेट करना कभी न भूले क्योंकि यह भूल परीक्षा में आपके अंक कम कर सकती हैं।
टेक्नोलॉजी की मदद ले
टेक्नोलॉजी के इस युग में कई ऐसे उपकरणों उपलब्ध है जिनका उपयोग आप किसी भी परीक्षा के लिए नोट तैयार और मेन्टेन करने में कर सकते है।आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में नोट्स बना सकते है इससे आपको नोट्स रिवाइज करने में भी आसानी होगी और आपका समय भी बचेगा।
नोट्स बनाते समय मार्कर और हाइलाइटर का उपयोग करें
मार्कर और हाइलाइटर आपके नोटबुक को आकर्षक बना देते है। इसके अलावा, यदि आप नोट्स बनाते समय महत्वपूर्ण पॉइंट्स को हाईलाइट करते है तो आपको रिविजन में भी आसानी होगी और महत्वपूर्ण पॉइंट्स को खोजने में आपका समय भी नष्ट नहीं होगा।
महिलाओं के लिए SBI जल्द कर सकता है ये घोषणा
नोट्सव्यवस्थित ढंग से बनाये
नोट्स को उचित तरीके से व्यवस्थित करना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। नोट्स में शीर्षकों (टाइटल) और उप-शीर्षकों(सब-टाइटल)का प्रयोग करे। इससे आप परेशानी के बिना किसी भी टॉपिक को रिवाइज कर सकते है। अपने नोट्स में सदैव छोटे वाक्यों का करे।नोट्स को खंडों में विभाजित करें ताकि आपको रिविजन में आसानी हो।
SBI PO की परीक्षा में पिछले दो सालों में बहुत बदलाव आए है और इन वर्षों में निश्चित रूप से परीक्षा का स्तर काफी बढ़ गया है। अतः स्मार्ट तैयारी की तकनीकों को अपनाना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है ताकि आपने जो कुछ पढ़ा है उसे याद रख सकें। इस संदर्भ में नोट्स बनाना आपकी मदद कर सकता है और हम आशा करते हैं कि उपर्युक्त युक्तियों के साथ, आप सभी को SBI PO परीक्षा के लिए व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से नोट्सबनाने में मदद मिलेगी।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation