MP Police Constable Registration 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने 26 जून, 2023 को एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई, 2023 तक या उससे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mponline.gov.in के माध्यम से कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन पत्र जमा कर दिया है, उन्हें लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) से गुजरना होगा, जो उम्मीदवार इन दोनों परीक्षाओं में सफल होंगे, उन्हें मेडिकल परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
एमपी पुलिस कांस्टेबल नोटिफिकेशन पीडीएफ
उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें।
डाउनलोड लिंक |
एमपी पुलिस कांस्टेबल 2023 ओवरव्यू
हमने आगामी एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का ओवरव्यू नीचे साझा किया है।
भर्ती संगठन | एमपी ईएसबी के माध्यम से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग |
पोस्ट नाम | एमपी पुलिस कांस्टेबल |
रिक्त पद | 7090 |
वेतन | 19500- 62000/-रुपये |
नौकरी करने का स्थान | मध्य प्रदेश (एमपी) |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 10 जुलाई 2023 |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
वर्ग | एमपी पुलिस भर्ती 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MP Police Constable 2023 Apply Online Link |
MP Police Constable 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
उम्मीदवार एमपी पुलिस कांस्टेबल के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम तिथि तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - esb.mp.gov.in जाना होगा।
एमपी पुलिस कांस्टेबल रजिस्ट्रेशन 2023: आवेदन शुल्क
भर्ती अधिसूचना के तहत अलग-अलग श्रेणी के उम्मीदवारों से अलग-अलग आवेदन शुल्क लिया जाएगा। उम्मीदवार श्रेणियों के अनुसार आवश्यक आवेदन शुल्क यहां देखें:
वर्ग | आवेदन शुल्क |
सामान्य | 500/- रुपये |
एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी (केवल उन अभ्यर्थियों के लिए लागू जो मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी हैं) | 250/- रुपये |
एमपी पुलिस कांस्टेबल 2023 वेतन
चयनित उम्मीदवारों को लगभग 24000 रुपये से 27000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पाठ्यक्रम 2023
एमपी पुलिस कांस्टेबल 2023 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पाठ्यक्रम की जांच कर सकते हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस को सामान्य ज्ञान, तर्क, सामान्य विज्ञान, सरल अंकगणित गणित आदि जैसे विभिन्न वर्गों में विभाजित किया गया है।
एमपी पुलिस लेटेस्ट सिलेबस दिखने के लिए यहां क्लिक करें |
एमपी पुलिस कांस्टेबल 2023 कट ऑफ
एमपी पुलिस कांस्टेबल कट-ऑफ 2023 भर्ती प्राधिकरण द्वारा घोषित किया जाएगा। एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ अंक तय करते समय कई कारकों को ध्यान में रखा जाता है जैसे उपलब्ध पदों की संख्या, परीक्षा की कठिनाई स्तर और आवेदकों की संख्या।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation