OICL AO Recruitment 2024: ओरिएण्टल इन्शुरन्स कंपनी लिमिटेड ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी हैI इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू हो रही है और इच्छुक उम्मीदवार 12 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंI ये भर्तियाँ लेखा, बीमांकिक, इंजीनियरिंग, कानूनी और चिकित्सा अधिकारियों के 100 प्रशासनिक अधिकारी (एओ) स्केल- I के पदों पर होनी हैI पदों की पूरी जानकारी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के लिए डिटेल्स यहाँ पढ़ेंI
OICL AO Recruitment 2024 महत्वपूर्ण विवरण:
उम्मीदवार ओआईसीएल अधिसूचना से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे दी गई टेबल में चेक कर सकते हैं -
आर्गेनाइजेशन | ओरिएण्टल इन्शुरन्स कंपनी लिमिटेड |
रिक्ति का नाम | एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर |
रिक्त पदों की संख्या | 100 |
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 8 मार्च 2024 |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 21 मार्च 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 12 अप्रैल 2024 |
ऑफिसियल वेबसाइट | orientalinsurance.org.in |
OICL AO Recruitment 2024 पदों का विवरण
पद का नाम | रिक्तियों की संख्या |
एकाउंट्स | 20 |
एक्चुरियल | 5 |
इंजीनियरिंग | 15 |
इंजीनियरिंग आईटी | 20 |
मेडिकल ऑफिसर | 20 |
लीगल | 20 |
कुल पद | 100 |
OICL AO अधिसूचना
OICL AO Recruitment 2024 पात्रता
ओआईसीएल एओ भर्ती के आवेदन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों का सम्बंधित फील्ड में डिग्री होना आवश्यक है साथ ही आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष होनी चाहिएI आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट प्रदान की जायेगीI
OICL AO Recruitment 2024 चयन प्रक्रिया
OICL AO भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
स्टेज-1: प्रारंभिक लिखित परीक्षा
स्टेज-2: मुख्य लिखित परीक्षा
स्टेज-3: इंटरव्यू
स्टेज-4: दस्तावेज़ सत्यापन
स्टेज-5: मेडिकल जांच
OICL AO Recruitment 2024 आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार 21 मार्च से ओआईसीएल की अधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंI
Comments
All Comments (0)
Join the conversation