Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024: राजस्थान में बिना परीक्षा के सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान जयपुर ने सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है जिसमें सफाई कर्मचारियों के 23820 पदों की घोषणा की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 7 अक्टूबर 2024 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2024 है। इसके बाद उम्मीदवारों को 11 नवंबर 2024 से 25 नवंबर 2024 तक आवेदन पत्र में सुधार करने का मौका भी मिलेगा।
Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024 का अवलोकन
राजस्थान नगर निगम सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए कोई भी योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार अपना फॉर्म भर कर जमा कर सकते हैं। आप राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के बारे में अन्य जानकारी नीचे दी तालिका देख सकते हैं
भर्ती संगठन का नाम | राजस्थान सरकार, स्थानीय स्वशासन विभाग, जयपुर |
पद का नाम | Safai Karmchari |
पदों की संख्या | 23820 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
अंतिम तिथि | 06 नवंबर 2024 |
Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024 Notification PDF |
Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024 के लिए पात्रता योग्यता क्या है?
जो अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी भर्ती के लिए इच्छुक हैं और आवेदन करना चाहते हैं, वे आवेदन करने से पहले अधिसूचना की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें और फिर आवेदन करें।
शैक्षणिक योग्यता: इस भर्ती के लिए विबाग द्वारा कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है। हालांकि, उम्मीदवारों को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। इसके अलावा, सफाई कार्य जैसे सड़क की सफाई, सार्वजनिक सीवरेज की सफाई में एक वर्ष का एक्सपीरिएंस होना चाहिए।
आयु-सीमा: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।
Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024: चयन प्रक्रिया
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के लिेए उम्मीदवारों का चयन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। कृपया ध्यान दें कि सफाई कर्मचारी के पद पर अंतिम चयन होने पर आवेदकों का पुलिस सत्यापन किया जाएगा।
Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024: कितनी देना होगा आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये, आरक्षित वर्ग और दिव्यांगजन को 400 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया आम तौर पर सरल होती है, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation