केंद्र सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा-2013 से सम्बंधित 05.03.2013 को जारी अधिसूचना में निम्नलिखित बदलावों को अनुमति प्रदान की है. इस सन्दर्भ में संघ लोक सेवा आयोग ने एक शुद्धिपत्र का नोटिस 26 मार्च 2013 को प्रकाशित किया था.
1) उम्मीदवार अब संविधान की 8वीं अनुसूची में से किसी भी एक क्षेत्रीय भाषा या अंग्रेजी को लिखने के माध्यम के रूप में चुन सकते हैं.
2) माध्यम के लिए न्यूनतम 25 उम्मीदवारों के होने और स्नातक स्तर पर भाषा के परीक्षा के माध्यम होने की शर्त को हटा दिया गया है.
3) उम्मीदवार वैकल्पिक विषय के लिए 23 साहित्य विषयों (8वीं अनुसूची की भाषाओं में से 22 और अंग्रेजी भाषा) में से चयन कर सकते हैं और इसके लिए स्नातक उस भाषा साहित्य में होने की शर्त को हटा दिया गया है.
4) निबंध प्रश्न पत्र में से अंग्रेजी भाग (100 अंक) को हटा दिया गया है और किसी आधुनिक भारतीय भाषा (एमआईएल) और अंग्रेजी में 300-300 अंकों के दो अर्हता श्रेणी के प्रश्न पत्र सम्मिलित किए गए हैं. ऩिबंध प्रश्न पत्र अब 250 अंकों का होगा और उम्मीदवार अपनी पसंद के माध्यम /भाषा में इसे दे सकते हैं.
सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2013 अब निम्नानुसार होगी
क) उम्मीदवार अब परीक्षा में संविधान की 8वीं अनुसूची में से चुनी भाषा/माध्यम या अंग्रेजी में लिख सकते हैं.
ख) प्रश्न पत्र-1 और 2 अब केवल अर्हता प्रवृति के होंगे. 300-300 अंकों के ये दो प्रश्न पत्र किसी आधुनिक भारतीय भाषा में और दूसरा अंग्रेजी भाषा में होगा.
ग) प्रश्न पत्र-3 अनिवार्य निबंध का होगा. उम्मीदवार अपनी पसंद के माध्यम में से इसे दे सकते हैं और अंग्रेजी बोध परीक्षण को हटा दिया गया है. इसके साथ ही अंग्रेजी भाग भी इसमें सम्मिलित नहीं होगा. अब यह प्रश्न पत्र 250 अंकों का होगा.
घ) सामान्य अध्ययन के लिए 250 अंक वाले चार अनिवार्य प्रश्न पत्र में परीक्षा ली जाएगी. इसके साथ ही प्रश्न पत्र-4 (भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास और भूगोल और समाज) प्रश्न पत्र-5 (शासन व्यवस्था, संविधान, शासन प्रणाली, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध), प्रश्न पत्र-6 (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन) और प्रश्न पत्र-7 (नीति शास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिरूची) में होंगे.
ड) प्रश्न पत्र-8 और 9 : उम्मीदवार 250 अंकों वाले दो प्रश्न पत्रों के लिए किसी एक वैकल्पिक विषय को चुन सकता है। वैकल्पिक विषय 25 विषयों की सूची में से और 23 साहित्यिक (संविधान की 8वीं अनुसूची में से 22 भाषाओं में से साहित्य और अंग्रेजी) विषयों में से चुने जा सकते हैं.
च) व्यक्तित्व परीक्षा/ साक्षात्कार 275 अंकों का होगा.
सिविल सेवा परीक्षा-2013 से सम्बंधित जारी अधिसूचना में बदलाव को मंजूरी
केंद्र सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा-2013 से सम्बंधित 05.03.2013 को जारी अधिसूचना में निम्नलिखित बदलावों को अनुमति प्रदान की है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation