सद्भावना दिवस 2020: राजीव गांधी पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

सद्भावना दिवस 2020: राजीव गांधी 40 साल की उम्र में भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने. वह अपने नाना, जवाहरलाल नेहरू और मां श्रीमती इंदिरा गांधी के बाद भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले परिवार की तीसरी पीढ़ी के थे. आइये इस लेख के माध्यम से राजीव गांधी के जीवन, राजनीतिक करियर, और कार्यों के बारे में एक दिलचस्प प्रश्नोत्तरी हल करते हैं.

Aug 20, 2020, 10:24 IST
GK Quiz on Rajiv Gandhi
GK Quiz on Rajiv Gandhi

सद्भावना दिवस 2020: राजीव गांधी अपनी मां श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76वीं जयंती पर जिसे सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाता है, राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें अपने पिता के रूप में पाकर गर्व है. 

1. राजीव गांधी का जन्म ..... को हुआ था?
A. 13 अगस्त, 1940
B. 16 अगस्त, 1942
C. 20 अगस्त, 1944
D. 28 अगस्त, 1945
Ans. C
व्याख्या: राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को बंबई (अब मुंबई) में गांधी परिवार में हुआ था.

2. उस घर का नाम क्या है जहां राजीव गांधी ने अपने शुरुआती बचपन के दिन बिताए थे?
A. तीन मूर्ति हाउस
B. सरन हाउस
C. मुर्ति मुरली हाउस
D. सेवानादन हाउस
Ans. A
व्याख्या: राजीव गांधी ने अपना बचपन तीन मूर्ति हाउस में अपने दादा के साथ बिताया जहां श्रीमती इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री की परिचारिका के रूप में कार्य किया था.

3. राजीव गांधी ने किस स्कूल में प्रथम प्रवेश लिया था?
A. इलाइट दून स्कूल (Elite Doon School)
B. वेलहम प्रेप (Welham Prep)
C. रोज मैरि स्कूल (Rose Marry School)
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. B
व्याख्या: राजीव गांधी कुछ समय के लिए देहरादून के वेल्हम स्कूल गए लेकिन जल्द ही उन्हें हिमालय की तलहटी में स्थित आवासीय दून स्कूल में भेज दिया गया था.

4. राजीव गांधी ने किस वर्ष में सोनिया गांधी से शादी की थी?
A. 1966
B. 1967
C. 1968
D. 1969
Ans. C
व्याख्या: राजीव गांधी की मुलाकात Edvige Antonia Albina Maino (सोनिया गांधी) एक इतालवी से कैम्ब्रिज में हुई थी. उनकी शादी 1968 में नई दिल्ली में हुई थी.

राजीव गांधी के बारे में 10 अज्ञात तथ्य

5. राजनीति में प्रवेश करने से पहले राजीव गांधी का पेशा (profession) क्या था?
A. एक संगीतकार
B. पायलट
C. कवि
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. B
व्याख्या: राजनीति में प्रवेश करने से पहले, राजीव गांधी इंडियन एयरलाइंस के लिए एक पेशेवर पायलट थे.

6. राजीव गांधी भारत के प्रधानमंत्री कब बने?
A. 1982
B. 1983
C. 1984
D. 1985
Ans. C
व्याख्या: 31 अक्टूबर 1984 को अपनी मां श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में राजीव गांधी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी.

7.राजीव गांधी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Policy on Education, NPE) की घोषणा कब की थी?
A. 1983
B. 1984
C. 1985
D. 1986
Ans. C
व्याख्या: राजीव गांधी ने भारत में उच्च शिक्षा कार्यक्रमों के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए 1986 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NPE) की घोषणा की थी.

8. राजीव गांधी के प्रयासों से किस वर्ष MTNL की स्थापना हुई?
A. 1985
B. 1986
C. 1987
D. 1988
Ans. B
व्याख्या: राजीव गांधी सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के क्षेत्र में एक क्रांति लाए. उनके प्रयासों से, महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) की स्थापना 1986 में की गई थी.

9. राजीव गांधी ने कब श्रीलंका के राष्ट्रपति जे. आर. जयवर्धने के साथ भारत-श्रीलंका शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे?
A. 23 जुलाई 1986
B. 29 जुलाई 1987
C. 29 अगस्त 1987
D. 28 जून 1986
Ans. B
व्याख्या: भारत-श्रीलंका शांति समझौते पर 29 जुलाई 1987 को राजीव गांधी और श्रीलंका के राष्ट्रपति जे. आर. जयवर्धने ने हस्ताक्षर किए थे.

10. राजीव गांधी की हत्या किस वर्ष में हुई थी?
A. 1990
B. 1991
C. 1992
D. 1993
Ans. B
व्याख्या: 21 मई 1991 को, राजीव गांधी तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर पहुंचे, एक रैली को संबोधित करने के लिए जहाँ उनकी हत्या कर दी गई थी.

आतंकवाद विरोधी दिवस 2020: इतिहास और महत्व

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News