विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Mar 24, 2017, 15:13 IST

विश्व क्षय रोग दिवस या टीबी दिवस का आयोजन विश्व स्वास्थ्य संगठन की देखरेख में हर वर्ष 24 मार्च को किया जाता हैl हर वर्ष विश्व क्षय रोग दिवस का आयोजन एक थीम के तहत किया जाता हैl 2017 के लिए विश्व क्षय रोग दिवस का थीम “क्षय रोग (टीबी) की समाप्ति के लिए एकजुट हों” है। इस लेख में हम विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के अवसर पर क्षय रोग (टीबी) क्या है, इसके संक्रमण, लक्षण, कारक जीव, और विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के महत्व से संबंधित क्विज प्रस्तुत कर रहे हैंl

विश्व क्षय रोग दिवस या टीबी दिवस का आयोजन विश्व स्वास्थ्य संगठन की देखरेख में हर वर्ष 24 मार्च को किया जाता हैl विश्व में क्षय रोग या टीबी के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने, उसके संक्रमण से बचने के लिए प्रयास करने और रोग का इलाज करने के लिए इस दिवस का आयोजन किया जाता हैl
World TB Day 24 March
Source: www. healthcaredailyonline.com
विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर विभिन्न संगठनों द्वारा विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। हर वर्ष विश्व क्षय रोग दिवस का आयोजन एक थीम के तहत किया जाता हैl 2017 के लिए विश्व क्षय रोग दिवस का थीम “क्षय रोग (टीबी) की समाप्ति के लिए एकजुट हों” है। क्षय रोग या TB का कारण “माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस” नामक जीवाणु है। यदि समय पर और ठीक तरीके से क्षय रोग या टीबी का इलाज नहीं किया जाए तो यह काफी घातक हो सकता हैl इस लेख में हम विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के अवसर पर क्षय रोग (टीबी) क्या है, इसके संक्रमण, लक्षण, कारक जीव, और विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के महत्व से संबंधित क्विज प्रस्तुत कर रहे हैंl
1. विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा किस तिथि को “विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस” का आयोजन किया जाता है?
A. 24 मार्च
B. 24 अप्रैल
C. 7 अप्रैल
D. 14 नवम्बर
Ans. A

2. निम्न में से कौन-सा जीव क्षय रोग (टीबी) का कारक है?
A. जीवाणु
B. विषाणु
C. प्रोटोजोआ
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. A

मेसेन्टरी: मानव शरीर का 79वां अंग

3. वर्ष 2017 के लिए विश्व क्षय (टीबी) रोग दिवस का थीम क्या है?
A. मैं टीबी को रोक रहा हूँ
B. जीवन के लिए क्रियाकलाप - एक कदम टीबी से मुक्त दुनिया की ओर
C. टीबी की समाप्ति के लिए प्रयास तेज करना
D. क्षय रोग (टीबी) की समाप्ति के लिए एकजुट हों
Ans. D

4. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(i) रॉबर्ट कोच ने 1881 में एक बैसिलस की खोज की थी जो क्षय रोग (टीबी) का कारक हैl
(ii) क्षय रोग (टीबी) मुख्यतः फेफड़ों को प्रभावित करता हैl
(iii) क्षय रोग (टीबी) उन तीन प्रमुख कारकों में शामिल है जिसके कारण 15 से 44 वर्ष की उम्र की महिलाओं की सर्वाधिक मृत्यु होती हैl
(iv) क्षय रोग (टीबी) के लक्षणों में बुखार, रात को पसीने आना और वजन घटना आदि हैl
कूट:
A. (i) और (iii)
B. (ii) और (iv)
C. (i), (iii) और (iv)
D. (i), (ii), (iii) और (iv)
Ans. D

5. किस स्थान पर क्षय रोग (टीबी) की खोज की गई थी?
A. यूनिवर्सिटी ऑफ हाइजीन, बर्लिन
B. यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलम्बिया
C. कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
D. जेनेवा, स्विट्जरलैंड
Ans. A

ग्रीन मफलर क्या है और यह प्रदूषण से किस प्रकार संबंधित है

6. क्षय रोग (टीबी) को कितने चरणों में बांटा गया है?
A. एक
B. दो
C. तीन
D. चार
Ans. C

7. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने क्षय रोग (टीबी) के नियंत्रण के लिए एक रणनीति की सिफारिश की है, जिसका नाम है:
A. डॉट्स (DOTS)
B. जीन थेरेपी
C. मोर्फिन
D. एमसीटी (MCT)
Ans. A

दुनिया के पहले स्थिर अर्द्ध-सिंथेटिक (semi-synthetic) जीव की खोज

8. क्षय रोग (टीबी) कैसे फैलता है?
(i) सांस के द्वारा
(ii) कफ के द्वारा
(iii) गायन के द्वारा
(iv) छींक के द्वारा
कूट:
A. (i) और (ii)
B. केवल (i)
C. केवल (ii)
D. उपरोक्त सभी
Ans. D

9. अप्रकट (latent) क्षय रोग से पीड़ित लोगों के लक्षण क्या हैं?
A. कोई लक्षण नहीं होता हैl
B. रोगी बीमार महसूस करता हैl
C. अन्य लोगों में क्षय रोग (टीबी) के जीवाणु फैलाता हैl
D. रोगियों में क्षय रोग (टीबी) का रक्त परीक्षण निगेटिव होता है।
Ans. A

10. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन क्षय रोग (टीबी) के बारे में सही है?
(i) एचआईवी से पीड़ित व्यक्ति को क्षय रोग होने की संभावना अधिक हैl
(ii) डॉट्स (DOTS) की सहायता से क्षय रोग को ठीक किया जा सकता हैl
(iii) क्षय रोग के उपचार का सामान्य दुष्प्रभाव हेपेटाइटिस या यकृत संबंधी रोग हैl
(iv) 6 से 8 महीनों तक दवा लेने से क्षय रोग ठीक हो जाता हैl
कूट:
A. केवल (ii) सही हैl
B. केवल (i) और (ii) सही हैl
C. केवल (ii) और (iv) सही हैl
D. (i), (ii), (iii) और (iv) सही हैl
Ans. D

विश्व क्षयरोग (TB) दिवस की महत्ता और क्षय रोग (TB) से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News