आज अमूमन सभी घरों की रसोई में एलपीजी सिलेंडर पहुंच चुका है। वहीं, कुछ घरों में एलपीजी गैस कनेक्शन भी लगे हुए हैं। हालांकि, अधिकांश घरों में सिलेंडर सप्लाई चल रही है।
घर पर भी सिलेडंर की डिलीवरी होती है, तो लोग सिलेंडर लेते समय उसका वजन चेक करते हैं, लेकिन एक्सपायरी डेट की तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता है, जबकि आपका सिलेंडर आपको यह भी बताता है कि वह कब एक्सपायर हो रहा है। यह बहुत जरूरी है, क्योंकि आप इससे किसी बड़े हादसे से बच सकते हैं। ऐसे में आप कैसे चेक कर सकते हैं एक्सपायरी डेट, इस लेख में पूरी जानकारी है।
कैसे चेकर सकते हैं एक्सपायरी डेट
जब आप सिलेंडर लेते हैं, तो उसके ऊपर ही एक्सपायरी डेट होती है। ये डेट अंग्रेजी के लेटर और नंबरों के साथ लिखी होती है। ऐसे में आप इन नंबरों को देखकर पहचान सकते हैं कि आपकी रसोई में रखा सिलेंडर कब एक्सपायर होने वाला है। हालांकि, अब सवाल है कि आखिर आप इसे पहचानेंगे कैसे, तो नीचे इसे आसान शब्दों में समझेंः
-आपके सिलेंडर पर अमूमन कुछ इस तरह के कोड लिखे होते हैं- A26, B 25 या C30 और D 32।
-यहां अंग्रेजी के लेटर साल के महीनों को दर्शाते हैं। इसमें अंग्रेजी का A-जनवरी, फरवरी और मार्च, B-अप्रैल, मई और जून, C-जुलाई, अगस्त और सितंबर और D-अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर को दर्शाते हैं।
अब मान लिजिए यदि आपके सिलेंडर पर लिखा है A26 तो आपको सिलेंडर साल 2026 के मार्च तक एक्सपायर होगा। वहीं, आपके सिलेंडर पर लिखा है D 32, तो यह साल 2032 में दिसंबर में एक्सपायर होगा।
कितने साल में एक्सपायर होता है एक सिलेंडर
अब सवाल है कि आखिर एक सिलेंडर कितने साल में एक्सपायर होता है, तो आपको बता दें कि एक सिलेंडर पूरे 15 साल में एक्सपायर होता है। इस बीच एक सिलेंडर के 10 साल पूरा करने पर उसे चेक किया जाता है।
वहीं, सिलेंडर के 15 साल होने पर उसे दोबारा चेक किया जाता है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सपायरी डेट से ही यह निश्चित नहीं किया जा सकता है सिलेंडर बिल्कुल फिट है। क्योंकि, कई बार अन्य कारणों की वजह से भी लीकेज हो सकती है। ऐसे में जब भी आप सिलेंडर लें, तो वजन करने के साथ उसे ठीक तरह से जांच लें, कि वह कहीं से लीक तो नहीं हो रहा है। साथ ही उसकी एक्सपायरी डेट भी चेक करें।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation