This is an archived article last updated on Mar 3, 2025. The information may be outdated.

ICC Champions Trophy 2025: पहले Semi Final में IND vs AUS का दंगल दुबई में, जानें दूसरा मुकाबला कब और कहां?

Last Updated: Mar 3, 2025, 13:15 IST

ICC Champions Trophy 2025 Semi Final Match: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले तय हो चुके हैं. पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को दुबई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. वहीं, दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को लाहौर में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा. बताते चलें कि फाइनल मुकाबला 09 मार्च को खेला जायेगा, यदि टीम इंडिया फाइनल में जगह बनाती है तो फाइनल दुबई में खेला जायेगा, अन्यथा लाहौर में खेला जायेगा.

Champions Trophy 2025 Semi Final Match: पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को दुबई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. वहीं, दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को लाहौर में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा.
Champions Trophy 2025 Semi Final Match: पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को दुबई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. वहीं, दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को लाहौर में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा.

ICC Champions Trophy 2025 Semi Final Match: भारत ने न्यूजीलैंड को आखिरी लीग मैच में हराकर ऑस्ट्रेलिया के साथ सेमी-फाइनल का टिकट बुक कर लिया है. बता दें कि ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका की भिडंत होगी. बता दें कि ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड, जबकि ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली थी.

आखिरी लीग मैच में वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लेकर सबको चौंका दिया है, भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराकर ग्रुप A में टॉप किया है. पहले सेमीफाइनल से तय हो जायेगा, फाइनल दुबई में खेला जायेगा, या लाहौर में, बता दें कि यदि भारत जीतता है तो फाइनल दुबई में होगा, और यदि ऑस्ट्रेलिया जीत दर्ज करती है तो फाइनल मुकाबला लाहौर में खेला जायेगा.

यह भी देखें:

इस बल्लेबाज के नाम दर्ज है चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड? टॉप 10 में दो भारतीय भी शामिल

ICC चैंपियंस ट्रॉफी में किसने बनाए सर्वोच्च रन और किसने लिए हैं सर्वोच्च विकेट?

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल: मुकाबले हुए तय:

IND vs AUS Playing 11: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों की पुष्टि हो गई है. भारत और ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर आमने-सामने होंगे, जबकि न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच भी कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.

सेमीफाइनल मुकाबलों का पूरा शेड्यूल:

तारीख

 मुकाबला

 वेन्यू

समय (IST)

टॉस

4 मार्च, मंगलवार

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई

2:30 PM

2:00 PM

5 मार्च, बुधवार

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका

गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

2:30 PM

2:00 PM

भारत vs ऑस्ट्रेलिया: यह मैच 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल का रीमैच जैसा होगा, जहां भारत ग्रुप ए में टॉप रहने के बाद ऑस्ट्रेलिया (ग्रुप बी की दूसरे स्थान की टीम) से भिड़ेगा.

न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका: न्यूजीलैंड (ग्रुप ए की दूसरे स्थान की टीम) अब ग्रुप बी की टॉप टीम दक्षिण अफ्रीका से टकराएगा.

IND vs AUS Playing 11 कैसी होगी टीम इंडिया की 11:

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में दुनिया को दो ताकतवर टीमें आमने-सामने होंगी और फैन्स को एक शानदार मैच देखने को मिलेगा. दोनों टीमें फाइनल में पहुंचने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगी. बात करें टीम इंडिया के प्लेइंग 11 की तो भारत अपने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही उतरना चाहेगा, वहीं उम्मीद है कि कंगारू टीम भी बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरेगी.  

क्या है दोनों टीमों की ताकत: 

फैक्टर

विवरण

स्पिनर 

भारत स्पिन पर ज्यादा भरोसाकर रही है, जबकि ऑस्ट्रेलिया मजबूत तेज गेंदबाजी पर भरोसा करेगा

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल

भारतीय बल्लेबाजी बनाम ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों की चुनौती 

दुबई पिच रिपोर्ट

पहली पारी में बल्लेबाजों के लिए अच्छी, बाद में स्पिनर्स को मदद

बुमराह की गैरमौजूदगी

शमी और पांड्या पर ज्यादा दबाव रहेगा, डेथ ओवर्स में दिक्कत हो सकती है.

लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट:

टीवी पर: सभी मुकाबले Star Sports Network पर देखे जा सकते हैं.

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: मैचों का लाइव प्रसारण JioHotstar पर उपलब्ध होगा.

अब सेमीफाइनल में कौनसी टीमें फाइनल का टिकट कटाएंगी, यह देखने के लिए पूरी दुनिया की नजरें इन महामुकाबलों पर होंगी!

 यह भी देखें:

Champions Trophy 2025: किसने लिए सर्वाधिक विकेट, Top Wicket Takers लिस्ट यहां देखें

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 3, 2025, 13:15 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News