Oscar 2025: अकादमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) के तहत दुनिया भर की बेहतरीन फिल्मों को विभिन्न श्रेणियों के तहत सम्मानित किया जाता है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म भी शामिल होती है. यह एक बेहद प्रतिष्ठित सम्मान है और विभिन्न देश अपनी सर्वश्रेष्ठ फिल्में भेजते हैं, ताकि इस अवॉर्ड के लिए नामांकन हासिल कर सकें.
इसी कड़ी में भारत की ओर से भी 97वें अकादमी अवॉर्ड्स के लिए फिल्म ‘लापता लेडीज़’ को भेजा गया है. फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने हाल ही में घोषणा की कि किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म लापता लेडीज़ को ऑस्कर 2025 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि होगी. यह फिल्म 29 विभिन्न भाषाओं में बनी फिल्मों की सूची में से चुनी गई.
यह भी देखें:
पांच नई भाषाओं को ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा, भारत में अब कितनी शास्त्रीय भाषाएं, देखें सूची
प्लेन नहीं, पानी की इस जहाज से गोलमेज़ सम्मेलन के लिए लंदन गए थे गांधी जी, जानें नाम
असमिया निर्देशक जाह्नु बरुआ की अध्यक्षता वाली 13 सदस्यीय चयन समिति ने सर्वसम्मति से ‘लापता लेडीज़’ को ऑस्कर 2025 के लिए भेजने का निर्णय लिया.
फिल्म ‘लापता लेडीज़’ ने रणबीर कपूर की "एनिमल", राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म आट्टम, कान्स फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट, और प्रभास-दीपिका पादुकोण की ब्लॉकबस्टर फिल्म काल्की 2898 एडी जैसी फिल्मों को पीछे छोड़कर भारत की ऑफिसियल एंट्री बनी.
इसके अलावा कई और हिंदी फिल्में भी ऑस्कर एंट्री की दौड़ में थीं, जिनमें अजय देवगन की मैदान, कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन, यामी गौतम की आर्टिकल 370, और रणदीप हुड्डा की स्वातंत्र्य वीर सावरकर शामिल थीं. तमिल फिल्म इंडस्ट्री से विजय सेतुपति और अनुराग बासु की महाराजा, इसके साथ थंगालान, वाझाई, कोट्टुक्कली, जामा, और जिगरथंडा 2 भी ऑस्कर एंट्री की दौड़ में थीं.
भारत की पिछली ऑस्कर एंट्री फिल्म:
भारत की पिछली ऑस्कर एंट्री फिल्म 'एवरीवन इज ए हीरो' (Everyone Is a Hero) थी. वहीं उससे पहले "छेल्लो शो" (Last Film Show) को ऑस्कर 2023 में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म की श्रेणी में आधिकारिक रूप से भेजा गया था. यह फिल्म गुजराती भाषा में बनी थी और निर्देशक पान नलिन द्वारा निर्देशित की गई थी. "छेल्लो शो" ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना प्राप्त की थी.
ऑस्कर के लिए भेजी गयी भारतीय फ़िल्में:
यहाँ भारतीय फिल्मों की सूची दी गई है जिन्हें ऑस्कर के सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म के लिए भेजा गया है:
वर्ष | फिल्म का नाम | भाषा | निर्देशक |
2025 (97वां) | 'लापता लेडीज़' | हिंदी | किरण राव |
2024 (96वां) | 'एवरीवन इज ए हीरो' | मलयालम | जूड एंथनी जोसेफ |
2023 (95वां) | छेल्लो शो | गुजराती | पान नलिन |
2022 (94वां) | कूझंगल | तमिल | पी. एस. विनोत्राज |
2021 (93वां) | जल्लीकट्टू | मलयालम | लिजो जोस पेलिस्सरी |
2020 (92वां) | गली बॉय | हिंदी | ज़ोया अख्तर |
2019 (91वां) | विलेज रॉकस्टार्स | असमिया | रीमा दास |
2018 (90वां) | न्यूटन | हिंदी | अमित वी. मासुरकर |
2017 (89वां) | विसरनई | तमिल | वेट्री मारन |
2016 (88वां) | कोर्ट | मराठी | चैतन्य ताम्हाणे |
2015 (87वां) | लायर्स डाइस | हिंदी | गीतू मोहनदास |
2014 (86वां) | द गुड रोड | गुजराती | ज्ञान कोरिया |
2013 (85वां) | बर्फी | हिंदी | अनुराग बसु |
2012 (84वां) | अबू, सोन ऑफ़ एडम | मलयालम | सलीम अहमद |
2011 (83वां) | पीपली लाइव | हिंदी | अनुशा रिज़वी |
2010 (82वां) | हरिश्चंद्राची फैक्ट्री | मराठी | परेश मोकाशी |
2009 (81वां) | 'तारे ज़मीन पर' | हिंदी | आमिर ख़ान |
2008 (80वां) | एकलव्य: द रॉयल गार्ड | हिंदी | विधु विनोद चोपड़ा |
2007 (79वां) | रंग दे बसंती | हिंदी | राकेश ओमप्रकाश मेहरा |
2006 (78वां) | पहेली | हिंदी | अमोल पालेकर |
2005 (77वां) | श्वास | मराठी | संदीप सावंत |
2004 (76वां) | धड़कन | मराठी | संदीप सावंत |
2003 (75वां) | देवदास | हिंदी | संजय लीला भंसाली |
2002 (74वां) | लगान | हिंदी/अंग्रेज़ी | आशुतोष गोवारिकर |
2001 (73वां) | हे राम | तमिल/हिंदी | कमल हासन |
2000 (72वां) | अर्थ | हिंदी | दीपा मेहता |
1999 (71वां) | जीन्स | तमिल | एस. शंकर |
1998 (70वां) | गुरु | मलयालम | राजीव अंचल |
1997 (69वां) | इंडियन | तमिल | एस. शंकर |
1996 (68वां) | कुरुथिपुनल | तमिल | पी.सी. श्रीराम |
1995 (67वां) | मुहाफिज | हिंदी | इस्माइल मर्चेंट |
1994 (66वां) | रुदाली | हिंदी | कल्पना लाजमी |
1993 (65वां) | थेवर मगन | तमिल | भरथन |
1992 (64वां) | हिना | हिंदी/उर्दू | रणधीर कपूर |
1991 (63वां) | अंजलि | तमिल | मणि रत्नम |
1990 (62वां) | परिंदा | हिंदी | विधु विनोद चोपड़ा |
1989 (61वां) | सलाम बॉम्बे | हिंदी | मीरा नायर |
1988 (60वां) | नायकन | तमिल | मणि रत्नम |
1987 (59वां) | स्वाति मुथ्यम | तेलुगू | के. विश्वनाथ |
1986 (58वां) | सागर | हिंदी | रमेश सिप्पी |
1985 (57वां) | सारांश | हिंदी | महेश भट्ट |
1980 (53वां) | पायल की झंकार | हिंदी | सत्येन बोस |
1978 (51वां) | द चेस प्लेयर | उर्दू/हिंदी | सत्यजीत राय |
1977 (50वां) | मंथन | हिंदी | श्याम बेनेगल |
1974 (47वां) | गर्म हवा | उर्दू | एम.एस. सथ्यू |
1973 (46वां) | सौदागर | हिंदी | सुधेंदु राय |
1972 (45वां) | उपहार | हिंदी | सुधेंदु राय |
1971 (44वां) | रेशमा और शेरा | हिंदी | सुनील दत्त |
1969 (42वां) | देइवा मगन | तमिल | ए. सी. तिरुलोकचंदर |
1968 (41वां) | एल्डर सिस्टर | हिंदी | ऋषिकेश मुखर्जी |
1967 (40वां) | आख़री ख़त | हिंदी | चेतन आनंद |
1966 (39वां) | आम्रपाली | हिंदी | लेख टंडन |
1965 (38वां) | गाइड | हिंदी | विजय आनंद |
1963 (36वां) | मेट्रोपोलिस | बंगाली | सत्यजीत राय |
1962 (35वां) | साहिब बीबी और ग़ुलाम | हिंदी/उर्दू | अबरार अलवी |
1959 (32वां) | द वर्ड ऑफ अप्पू | बंगाली | सत्यजीत राय |
1958 (31वां) | मधुमती | हिंदी | बिमल रॉय |
1957 (30वां) | मदर इंडिया | हिंदी | महबूब ख़ान |
ऑस्कर के लिए नामांकित भारतीय फ़िल्में:
अब तक भारत से ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म (पहले "सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म") की श्रेणी में केवल तीन फिल्में नामांकित हुई हैं. ये फिल्में हैं:
- मदर इंडिया (1957)
- सलाम बॉम्बे! (1988)
- लगान (2001)
हालांकि, इन तीनों में से कोई भी फिल्म ऑस्कर जीतने में सफल नहीं हो पाई, लेकिन इनका नामांकन भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है.
भारत की ऑस्कर एंट्री फिल्म "छेल्लो शो" (Last Film Show) 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म के लिए भारतीय प्रविष्टि के रूप में चुना गया था,और बाद में इस श्रेणी में शॉर्टलिस्ट किया गया.
यह भी देखें:
दुनिया के 10 सबसे कम IQ वाले देश, भारत का एक पड़ोसी भी शामिल
Commonwealth Games 2026: अब यूरोप के इस खुबसूरत शहर में आयोजित होगा कॉमनवेल्थ गेम्स, देखें डिटेल्स
भारत में अब तक किन महिलाओं ने संभाला है मुख्यमंत्री का पद? पढ़ें सभी के नाम
Comments
All Comments (0)
Join the conversation