This is an archived article last updated on Dec 27, 2023. The information may be outdated.

साल 2023-24 में विभिन्न ग्लोबल सूचकांकों में भारत की रैंक क्या है? देखें यहां

Last Updated: Dec 27, 2023, 13:24 IST

हर साल देश और विदेश के कई अंतरराष्ट्रीय संगठन और एजेंसियां ​​विभिन्न वैश्विक संकेतकों के आधार पर दुनिया के देशों की रैंकिग तैयार करती है. हम महत्वपूर्ण संगठनों द्वारा विभिन्न सूचकांकों की रिलीज के माध्यम से भारत की स्थिति और रैंक को देखेंगे. साल 2023 में जो भी महत्वपूर्ण सूचकांक जारी किये गए है उनमें भारत की रैंक के अतिरिक्त रैंक में टॉप पर रहने वाले देश के बारें में भी जानेंगे.    

साल 2023 के ग्लोबल सूचकांकों में भारत का प्रदर्शन
साल 2023 के ग्लोबल सूचकांकों में भारत का प्रदर्शन

Global Indices 2023: हर साल देश और विदेश के कई अंतरराष्ट्रीय संगठन और एजेंसियां ​​विभिन्न वैश्विक संकेतकों के आधार पर दुनिया के देशों की रैंकिग तैयार करती है. जो किसी भी देश की राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक प्रगति को दुनिया के सामने प्रदर्शित करता है. 

ऐसे  में इन ग्लोबल सूचकांकों में भारत के प्रदर्शन पर देश सहित पूरी दुनिया की नजर रहती है और साल 2023′ के लिए विभिन्न सूचकांकों में भारत की रैंकिंग एक सामान्य विषय है जिसके बारें में हमें जानना चाहिए. इस आर्टिकल में हम आपको विभिन्न सूचकांकों में भारत की रैंकिंग के बारें में बताने जा रहे है.       

हम महत्वपूर्ण संगठनों द्वारा विभिन्न सूचकांकों की रिलीज के माध्यम से भारत की स्थिति और रैंक को देखेंगे. साल 2023 में जो भी महत्वपूर्ण सूचकांक जारी किये गए है उनमें भारत की रैंक के अतिरिक्त रैंक में टॉप पर रहने वाले देश के बारें में भी जानेंगे.   

साल 2023 के ग्लोबल सूचकांकों में भारत का प्रदर्शन:

जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2023: इस ग्लोबल रैंकिंग में दुनिया का कोई भी देश रैंकिंग में बने मानक के आधार पर टॉप 3 रैंक हासिल नहीं कर पाया. जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक हर साल बॉन स्थित एक पर्यावरण थिंक टैंक जर्मनवॉच द्वारा रिलीज़ किया जाता है. इस साल भारत की रैंक इस सूचकांक में आठवीं थी.   

समावेशिता सूचकांक (Inclusiveness Index) 2023: हर साल समावेशिता सूचकांक  कैलिफोर्निया में अदरिंग एंड बिलॉन्गिंग इंस्टीट्यूट (ओबीआई) द्वारा विभिन्न प्रकार के अध्ययनों के बाद जारी किया जाता है. साल 2023 में भारत की रैंकिंग 117वीं थी वहीँ न्यूजीलैंड इस रैंकिंग में टॉप पर रहा.

विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2023: भारत को 126वें स्थान पर रखा गया है, जो पिछले वर्ष के 136वें स्थान से उल्लेखनीय सुधार किया है. फिनलैंड ने लगातार छठे साल दुनिया के सबसे खुशहाल देश के रूप में अपना टॉप स्थान बरकरार रखा है. 

यह भी देखें:

साल 2023 में गूगल पर सबसे अधिक सर्च किये गए क्रिकेटर कौन है? देखें पूरी लिस्ट

Best of 2023 Memes: भूपेन्द्र जोगी और 'आएँ' से लेकर 'मोये मोये'...देखें साल के 10 वायरल मीम्स

ग्लोबल सूचकांकों की डिटेल्स

सूचकांक 

जारीकर्ता

1st रैंक 

भारत की रैंक

जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2023

जर्मनवॉच, बॉन स्थित एक पर्यावरण थिंक टैंक

टॉप 3 पर कोई देश नहीं 

8

चुनावी लोकतंत्र सूचकांक 2023

वी-डेम संस्थान

डेनमार्क

108

ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स 2023

वैश्विक अग्नि शक्ति

यूएसए

4

वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2023

अर्थशास्त्र और शांति संस्थान (आईईपी)

अफ़ग़ानिस्तान

13

समावेशिता सूचकांक (Inclusiveness Index)

कैलिफोर्निया में अदरिंग एंड बिलॉन्गिंग इंस्टीट्यूट (ओबीआई)

न्यूज़ीलैंड

117

वैश्विक मोबाइल स्पीड रैंकिंग

ओकला (Ookla)

संयुक्त अरब अमीरात

47 

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2023

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ)

यूएसए

40

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023

हेनले और IATA के सहयोग से भागीदार

सिंगापुर

86

पासपोर्ट सूचकांक 2023

आर्टन कैपिटल

संयुक्त अरब अमीरात

144

विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2023

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क

फ़िनलैंड

126

ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स  2023 

विश्व आर्थिक मंच

आइसलैंड

127 

युवा विश्वविद्यालय रैंकिंग

टाइम्स हायर एजुकेशन

सिंगापुर

77

ग्लोबल पीस इंडेक्स 2023 

इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस

आइसलैंड

126 

WEF का ऊर्जा संक्रमण सूचकांक

विश्व आर्थिक मंच

स्वीडन

67

वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2023

रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स

नॉर्वे

161 

वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2023

अर्थशास्त्र और शांति संस्थान (आईईपी)

अफगानिस्तान

13

जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक- 2024

जर्मनवॉच, न्यूक्लाइमेट इंस्टीट्यूट और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क इंटरनेशनल

 

7

चुनावी लोकतंत्र सूचकांक (Electoral Democracy Index ) 2023

वी-डेम इंस्टीट्यूट

डेनमार्क

108

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Dec 27, 2023, 13:24 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News