1836 के बाद भारत के विभिन्न भागों में अनेक सार्वजनिक समितियाँ स्थापित हुई। इन सभी समितियों पर धनि तथा अभिजात्य लोगों का प्रभुत्य था, जिनको तब गणमान्य व्यक्त कहा जाता था, और इसका चरित्र प्रन्तिये तथा स्थानीय था। इन्होने प्रशासन में सुधर तथा भारतीय लोगों की भागीदारी के लिए काम किया तथा ब्रिटिश संसद को लम्बे-लम्बे प्रार्थना पात्र भेजे, जिनमे भारतियों की मांगे राखी जाती थीं।
दिसम्बर 1885 मे भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की स्थापना अचानक घटी कोई घटना नहीं थी, बल्कि यह राजनीतिक जागृति की चरम पराकाष्ठा थी।काँग्रेस की स्थापना से पहले भी अनेक राजनीतिक एवं गैर राजनीतिक संगठनों की स्थापना हो चुकी थी। इन संगठनों पर नीचे चर्चा की गयी हैं :
कांग्रेस के स्थापना के पूर्व राजनीतिक संगठन
1. लैंडहोल्डर्स सोसाइटी
वर्ष: 1836
स्थान: कोलकाता (पूर्व नाम: कलकत्ता)
संस्थापक: द्वारका नाथ टैगोर
2. ब्रिटिश इंडिया सोसाइटी
वर्ष: 1839
स्थान: लन्दन
संस्थापक: विलियम एडम
3. बंगाल ब्रिटिश इंडिया सोसाइटी
वर्ष: 1843
स्थान: कोलकाता (पूर्व नाम: कलकत्ता)
भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान विभिन्न शैक्षिक समितियों की सूची
4. ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन
वर्ष: 1852
स्थान: कोलकाता (पूर्व नाम: कलकत्ता)
संस्थापक: दवेंद्र नाथ टैगोर
5. मद्रास नेटिव एसोसिएशन
वर्ष: 1852
स्थान: चेन्नई (पूर्व नाम: मद्रास)
6. बॉम्बे एसोसिएशन
वर्ष: 1852
स्थान: मुंबई (पूर्व नाम: बम्बई)
संस्थापक: जगन्नाथ शंकर सेठ
भारत में ब्रिटिश काल के दौरान ब्रिटिश गवर्नर्स जनरल की सूची
7. ईस्ट इंडिया एसोसिएशन
वर्ष: 1866
स्थान: लन्दन
संस्थापक: दादाभाई नौरोजी
8. नेशनल इंडियन एसोसिएशन
वर्ष: 1867
स्थान: लन्दन
संस्थापक: मेरी कारपेन्टर
9. पूना सार्वजनिक सभा
वर्ष: 1876
स्थान: पूना
संस्थापक: एस एच चिपलुणकर, जी वी जोशी और एम् जी राणाडे
10. इंडियन सोसाइटी
वर्ष: 1872
स्थान: लन्दन
संस्थापक: आनंद मोहन बोस
11. इंडियन एसोसिएशन
वर्ष: 1876
स्थान: कोलकाता (पूर्व नाम: कलकत्ता)
संस्थापक: आनंद मोहन बोस और एस एन बनर्जी
12. मद्रास महाजन सभा
वर्ष: 1884
स्थान: चेन्नई (पूर्व नाम: मद्रास)
संस्थापक: जी एस अय्यर, एम् विरंघवाचारी और आनंद चारलु
13. बॉम्बे प्रेसीडेंसी एसोसिएशन
वर्ष: 1885
स्थान: मुंबई (पूर्व नाम: बम्बाई)
संस्थापक: फिरोजशाह मेहता, के टी तेलांग और बदरुद्दीन तैयबजी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation