भारत सरकार द्वारा साहित्य अकादमी की औपचारिक शुरूआत 12 मार्च 1954 को की गयी थी। भारत सरकार ने एक प्रस्ताव के तहत इस अकादमी की स्थापना की थी। यह एक राष्ट्रीय संस्थान है जो भारत की 'नेशनल एकेडेमी ऑफ़ लेटर्स' साहित्य अकादेमी साहित्यिक संवाद, प्रकाशन और उसका देशभर में प्रसार करने वाली केन्द्रीय संस्था है। यह ऐसी संस्था है, जो कि भारत की 24 भाषाओं में साहित्यिक क्रिया-कलापों का पोषण करती है। अकादमी एक स्वायत्त संस्था के रूप में कार्य करती है। सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत एक सोसायटी के रूप में इसका पंजीकरण 7 जनवरी, 1956 को हुआ था।
साहित्य अकादेमी का प्रधान कार्यालय रवीन्द्र भवन, 35 फीरोजशाह मार्ग, नई दिल्ली 110001 में स्थित है। यह भव्य भवन रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में सन् 1961 में निर्मित हुआ था। इसमें तीनों राष्ट्रीय अकादेमियाँ- संगीत नाटक अकादेमी, ललित कला अकादेमी और साहित्य अकादेमी स्थित हैं।
सरस्वती सम्मान : भारत का प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मान
फोटो साभार :punjabtribune.com
साहित्य अकादमी पुरस्कारों के बारे में तथ्य-
- इसकी स्थापना मार्च, 1954 में की गयी थी।
- यह 24 भारतीय भाषाओं में दिया जाता है।
- साहित्य अकादमी पुरस्कार के तहत एक पट्टिका और 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार (2009 से) दिया जाता है।
- साहित्य अकादमी द्वारा सम्मानित की जाने वाली पट्टिका का डिजायन भारतीय फिल्म निर्माता सत्यजीत रे द्वारा किया गया था।
- 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान, पट्टिका में राष्ट्रीय बचत बांड को प्रतिस्थापित किया गया था।
- माखनलाल चतुर्वेदी पहले हिंदी लेखक हैं, जिन्होंने 1955 में अपने काव्य "हिम तरंगिनी" (कविता) के लिए यह पुरस्कार जीता था।
- इसका प्रधान कार्यालय नई दिल्ली में है।
- साहित्य अकादमी फैलोशिप के बाद दिया जाने वाला यह दूसरा सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है।
- साहित्य अकादमी जैसे कुछ अन्य पुरस्कार भी दिये जाते हैं, जैसे- भाषा सम्मान पुरस्कार, अनुवाद पुरस्कार और बाल साहित्य पुरस्कार।
- 2015 में राम दरश मिश्रा को उनकी हिंदी काव्य "आग की हंसी" (कविता) के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
- सन 2016 का साहित्य अकादमी पुरस्कार हिंदी लेखिका "नासिरा शर्मा" को उनके उपन्यास 'पारिजात’ के लिए दिया गया है|
साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता और हिंदी भाषा में उनके कार्य:
वर्ष | लेखक | कृति |
---|---|---|
1955 | माखनलाल चतुर्वेदी | हिम तरंगिणी (काव्य) |
1956 | वासुदेव शरण अग्रवाल | पद्मावत संजीवनी (व्याख्या) |
1957 | आचार्य नरेन्द्र देव | बौध धर्म दर्शन (दर्शन) |
1958 | राहुल सांकृत्यायन | मध्य एशिया का इतिहास (इतिहास) |
1959 | रामधारी सिंह 'दिनकर' | संस्कृति के चार अध्याय (भारतीय संस्कृति का सर्वेक्षण) |
1960 | सुमित्रानंदन पंत | काला और बूढ़ा चाँद (काव्य) |
1961 | भगवतीचरण वर्मा | भूले बिसरे चित्र (उपन्यास) |
1962 | कोई पुरस्कार नहीं दिया गया | |
1963 | अमृत राय | प्रेमचंद: कलम का सिपाही (जीवनी) |
1964 | अज्ञेय | आँगन के पार द्वार (काव्य) |
1965 | डॉ॰ नगेन्द्र | रस सिद्धांत (विवेचना) |
1966 | जैनेन्द्र कुमार | मुक्तिबोध (उपन्यास) |
1967 | अमृतलाल नागर | अमृत और विष (उपन्यास) |
1968 | हरिवंशराय बच्चन | दो चट्टाने (काव्य) |
1969 | श्रीलाल शुक्ल | राग दरबारी (उपन्यास) |
1970 | राम विलास शर्मा | निराला की साहित्य साधना (जीवनी) |
1971 | नामवर सिंह | कविता के नये प्रतिमान (साहित्यिक आलोचना) |
1972 | भवानीप्रसाद मिश्र | बुनी हुई रस्सी (काव्य) |
1973 | हजारी प्रसाद द्विवेदी | आलोक पर्व (निबंध) |
1974 | शिवमंगल सिंह सुमन | मिट्टी की बारात (काव्य) |
1975 | भीष्म साहनी | तमस (उपन्यास) |
1976 | यशपाल | मेरी तेरी उसकी बात (उपन्यास) |
1977 | शमशेर बहादुर सिंह | चुका भी हूँ नहीं मैं (काव्य) |
1978 | भारतभूषण अग्रवाल | उतना वह सूरज है (काव्य) |
1979 | सुदामा पांडे | कल सुनना मुझे (काव्य) |
1980 | कृष्णा सोबती | ज़िन्दगीनामा - ज़िन्दा रुख़ (उपन्यास) |
1981 | त्रिलोचन | ताप के ताये हुए दिन (काव्य) |
1982 | हरिशंकर परसाईं | विकलांग श्रद्धा का दौर (व्यंग) |
1983 | सर्वेश्वरदयाल सक्सेना | खूँटियों पर टँगे लोग (काव्य) |
1984 | रघुवीर सहाय | लोग भूल गये हैं (काव्य) |
1985 | निर्मल वर्मा | कव्वे और काला पानी (कहानी संग्रह) |
1986 | केदारनाथ अग्रवाल | अपूर्वा (काव्य) |
1987 | श्रीकांत वर्मा | मगध (काव्य) |
1988 | नरेश मेहता | अरण्या (काव्य) |
1989 | केदारनाथ सिंह | अकाल में सारस (काव्य) |
1990 | शिव प्रसाद सिंह | नीला चाँद (उपन्यास) |
1991 | गिरिजाकुमार माथुर | मैं वक्त के हूँ सामने (काव्य) |
1992 | गिरिराज किशोर | ढाई घर (उपन्यास) |
1993 | विष्णु प्रभाकर | अर्धनारीश्वर (उपन्यास) |
1994 | अशोक वाजपेयी | कहीं नहीं वहीं (काव्य) |
1995 | कुंवर नारायण | कोई दूसरा नहीं (काव्य) |
1996 | सुरेन्द्र वर्मा | मुझे चाँद चाहिये (उपन्यास) |
1997 | लीलाधर जगूड़ी | अनुभव के आकाश में चांद (काव्य) |
1998 | अरुण कमल | नये इलाके में (काव्य) |
1999 | विनोद कुमार शुक्ल | दीवार में एक खिड़की रहती थी (उपन्यास) |
2000 | मंगलेश डबराल | हम जो देखते हैं (काव्य) |
2001 | अलका सरावगी | कलिकथा वाया बाईपास (उपन्यास) |
2002 | राजेश जोशी | दो पंक्तियों के बीच (काव्य) |
2003 | कमलेश्वर | कितने पाकिस्तान (उपन्यास) |
2004 | वीरेन डंगवाल | दुष्चक्र में सृष्टा (काव्य) |
2005 | मनोहर श्याम जोशी | क्याप (उपन्यास) |
2006 | ज्ञानेन्द्रपति | संशयात्मा (काव्य) |
2007 | अमरकांत | इन्हीं हथियारों से (उपन्यास) |
2008 | गोविन्द मिश्र | कोहरे में कैद रंग (उपन्यास) |
2009 | कैलाश वाजपेयी | हवा में हस्ताक्षर (काव्य) |
2010 | उदय प्रकाश | मोहनदास (लघु कहानियां) |
2011 | काशीनाथ सिंह | रेहन पर रघु (उपन्यास) |
2012 | चन्द्रकांत देवताले | पथर फेंक रहा हूँ (काव्य) |
2013 | मृदुला गर्ग | मिलजुल मन (उपन्यास) |
2014 | रमेशचन्द्र शाह | विनायक (उपन्यास) |
2015 | रामदरश मिश्र | "आग की हंसी" (काव्य) |
2016 | नासिरा शर्मा | पारिजात (उपन्यास) |
2016 में साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेताओं की सूची (सभी भाषाओँ में):
1. उर्दू में निजाम सिद्दीकी: 'माबाद-ए-जदिदिआत से नए अहेद की तखलिकियात तक’
2. अंग्रेजी में जेरी पिंटो: एम एंड द बिग हूम (उपन्यास)
3. मैथिली में श्याम दरिहरे: बड़की काकी एट हॉटमेल डॉट कॉम (कहानी संग्रह)
4. पंजाबी में स्वराजबीर: मसिआ दी रात’ (नाटक)
5. कश्मीरी में अजीज हाजिनी को: आने-खाने (समालोचना)
6. राजस्थानी में बुलाकी को: मरदजात अर दूजी कहानियां (कहानी संग्रह)
7. असमिया में ज्ञान पुजारी को: मेघमालार भ्रमण (कविता संग्रह)
8. बोडो में अंजू (अंजलि नार्जारी) को: आं माबोरै दं दासों (कविता संग्रह)
9. डोगरी में छत्रपाल को: %चेता (कहानी संग्रह)
10. गुजराती में कमल वोरा को: अनेकअेक (कविता संग्रह)
11. कन्नड़ में बोलवार महमद के. को: स्वतंत्रायदा ओटा (उपन्यास)
12. मलयालम में प्रभा वर्मा को: श्याममाधवम (कविता संग्रह)
13. बांग्ला में नृसिंह प्रसाद भादुड़ी को: महाभारतेर अष्टादशी (निबंध)
14. संस्कृत में सीतानाथ आचार्य शास्त्री को: काव्यनिर्झरी (कविता संग्रह)
15. संथाली में गोबिंदचंद्र माझी को: "नालहा" के लिए
16. सिन्धी में नंद जावेरी को: "आखर कथा" के लिए
17. तेलूगु में पापिनेनि शिवशंकर को: "रजनीगन्धा" के लिए
18. कोंकणी में एडविन जे. एफ. डिसोजा को : "कोल भांगर" के लिए
19. नेपाली में गीता उपाध्याय जन्मभूमि मेरो स्वदेश
20. मणिपुरी में मोइराड्थेन राजेन को : "चेपथरबा ईशिड्पुन" के लिए
21. मराठी में आसाराम लोमटे को: "आलोक" के लिए
Comments
All Comments (0)
Join the conversation