एशिया के 10 सबसे बड़े देशों की लिस्ट, यहां देखें

एशिया दुनिया का सात महाद्वीपों में से एक है। इस लेख में हम क्षेत्रफल की दृष्टि से एशिया के 10 सबसे बड़े देशों की लिस्ट देखेंगे। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए आपके लिए और भी उपयोगी है। 

Nov 29, 2024, 11:58 IST
एशिया के 10 सबसे बड़े देश
एशिया के 10 सबसे बड़े देश

दुनिया में कुल सात महाद्वीप हैं। इन महाद्वीपों में से एशिया महाद्वीप सबसे बड़ा महाद्वीप है। यहां की जनसंख्या और क्षेत्रफल, दोनों ही अधिक हैं। यही वजह है कि विभिन्न देशों के साथ-साथ हमें यहां संस्कृति, परंपराओं और विरासत का विविधता देखने को मिलती है।

इस कड़ी में आपने एशिया के अलग-अलग देशों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं एशिया के 10 सबसे बड़े देश कौन-से हैं ? यदि नहीं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस लेख के माध्यम से आप एशिया और इसके देशों के बारे में जान जाएंगे। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए और भी उपयोगी है। 

एशिया महाद्वीप का परिचय 

एशिया दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो कि 44,579,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह पूरी दुनिया की करीब 30 फीसदी भूमि पर है। दुनिया की पहली मानव सभ्यता की शुरुआत भी यही से मानी जाती है। एशिया की नदियों के किनारे कई मानव सभ्यताओं का विकास हुआ है। इसके साथ ही यह शुरू से ही मानव जाति का केंद्र रहा है। यहां पूरी दुनिया की करीब 60 फीसदी जनसंख्या रहती है। इसके पूर्व में प्रशांत महासागर, दक्षिण में हिंद महासागर और उत्तर में आर्कटिक महासागर है। वहीं, यह यूरोप के साथ यूराल पर्वत श्रेणी के साथ अपनी सीमा साझा करता है। 

एशिया का 77 फीसदी हिस्सा इस देश के पास

एशिया के सबसे बड़े देश की बात करें, तो यह रूस है। रूस का कुल क्षेत्रफल 13 मिलियन वर्ग किलोमीटर है, जो कि पूरे एशिया का करीब 77 फीसदी हिस्सा है। वहीं, चीन एशिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है, जो कि 9 मिलियन से अधिक वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस सूची में भारत का स्थान तीसरे नंबर पर आता है।

एशिया के 10 सबसे बड़े देशों की लिस्ट 

 

      एशिया के 10 सबसे बड़े देशों की लिस्ट

देश

कुल क्षेत्रफल

रूस

13,083,100 ²km

चीन

9,596,961 ²km

भारत

32,87,263 ²km

कजाखस्तान

26,00,000 ²km

सऊदी अरब

21,49,690 ²km

ईरान

16,48,195 ²km

मंगोलिया

15,64,110 ²km

इंडोनेशिया

14,88,509 ²km

पाकिस्तान

88,1913 ²km

तुर्किये

759,805 ²km

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह अपनी सामान्य जानकारी बढ़ाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः भारत का सबसे बड़ा अदरक उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News