उत्तर प्रदेश में किस नदी के तट पर बसा है कौन-सा शहर, जानें

उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित प्रमुख राज्यों में से एक है। यह राज्य भारत में सबसे अधिक जनसंख्या के साथ-साथ सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। यहां पर कुल 75 जिले और 18 मंडल हैं। इसके साथ ही भारत का यह राज्य कई प्रमुख नदियों का घर भी है। हम भारत की सबसे लंबी नदी गंगा नदी के बारे में जानते हैं, जिसका अधिकांश भाग उत्तर प्रदेश में प्रवाहित होता है और इस नदी के किनारे कई प्रमुख शहर भी बसे हुए हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में किस नदी के किनारे कौन-से शहर बसे हुए हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

Nov 15, 2023, 16:16 IST
यूपी में नदियों के किनारे शहर
यूपी में नदियों के किनारे शहर

भारत के उत्तर में स्थित यदि प्रमुख राज्यों की बात की जाए, तो इसमें उत्तर प्रदेश राज्य का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। भारत का यह राज्य भौगोलिक, सांस्कृतिक और एतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य है, जो कि अपनी विविधताओं के लिए जाना जाता है।

इसके साथ ही भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है, जिसमें कुल 75 जिले और 18 मंडल है। यह बात हम सभी जानते हैं कि भारत की सबसे लंबी नदी गंगा नदी है, जिसक अधिकांश भाग उत्तर प्रदेश में ही स्थित है।

ऐसे में इस नदी के किनारे कई शहर भी बसे हुए हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में किस नदी के किनारे कौन-से शहर बसे हुए हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे कम पढ़ा-लिखा जिला कौन-सा है, जानें



गंगा नदी के किनारे बसे शहर कौन-से हैं

गंगा नदी उत्तर प्रदेश की सबसे प्रमुख नदी है। पीने के पानी के साथ-साथ कृषि के लिए भी यह नदी प्रदेश में महत्वपूर्ण नदी के तौर पर गिनी जाती है। इसके अलावा इस नदी के किनारे कई शहर बसे हुए हैं, जो सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से लोगों की आस्था का केंद्र हैं।

प्रदेश में गंगा नदी के किनारे गढ़मुक्तेश्वर, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, फर्रूखाबाद, मिर्जापुर, कन्नौज, बिठुर और बदायूं शहर है। 

 

यमुना नदी के किनारे बसे शहर कौन-से हैं

उत्तर प्रदेश में यमुना नदी का भी विशेष महत्व है। क्योंकि, यही पर यह नदी गंगा नदी के साथ मिल जाती है। यहां यमुना नदी के किनारे आगरा, मथुरा, इटावा, बटेश्वर, कालपी, हमीरपुर और कौशांबी शहर बसे हुए हैं। 

 

गोमती नदी के किनारे बसे शहर

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का उद्गम पीलीभीत जिले में फुलहर झील से होता है। इस नदी के किनारे पीलीभीत, लखनऊ, जौनपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर और लखीमपुर खीरी शहर बसे हुए हैं। 

 

राप्ती नदी के किनारे बसे हुए शहर

उत्तर प्रदेश में राप्ती नदी के किनारे बसे हुए शहर गोरखपुर, संत कबीर नगर,सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर और देवरिया हैं।

 

रामगंगा नदी के किनारे बसे शहर

उत्तर प्रदेश में रामगंगा नदी के किनारे बसे शहर मुरादाबाद, शाहजहांपुर, बदायूं, हरदोई और बरेली  हैं। 

 

सरयू नदी के किनारे बसा शहर

उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के किनारे रामनगरी के नाम से मशहूर अयोध्या है। 

 

हिंडन नदी के किनारे बसे शहर

उत्तर प्रदेश में हिंडन नदी के किनारे बसे शहर सहारनपुर, मेरठ और गाजियाबाद हैं।

 

सई नदी के किनारे बसे शहर

उत्तर प्रदेश में सई नदी के किनारे बसे शहर जौनपुर और प्रतापगढ़ है।

 

सोन नदी के किनारे बसे शहर

सोन नदी पूर्वी घाट की तरफ बहने वाली नदी है। इसके किनारे पर बसा शहर सोनभद्र है, जो कि 4 राज्यों से अपनी सीमा साझा करता है। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के सबसे कम आबादी वाले जिले कौन-से हैं, जानें

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश कितने राज्यों और जिलों से साझा करता है सीमा, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News