उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है 'City of God', जानें

Nov 7, 2024, 11:12 IST

यह बात हम सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है, जिसके प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है, जो कि इसे विशिष्ट राज्य का दर्जा दिलाने में सहयोग करती है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी का एक जिला ऐसा भी है, जिसे ईश्वर का नगर भी कहा जाता है। कौन-सा है यह नगर और क्यों दिया गया है यह नाम, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।  

यूपी में ईश्वर का नगर
यूपी में ईश्वर का नगर

उत्तर भारत में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। यूपी पूरे भारत में चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह भारत देश के करीब 7.33 फीसदी हिस्सा पर है।

सबसे अधिक आबादी वाला यह राज्य अपने प्रत्येक जिले में अलग-अलग विशेषताओं के साथ मौजूद है। यहां की विशेषताएं इसे अन्य राज्यों से अलग बनाती है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि यूपी में एक जिला ऐसा भी है, जिसे ईश्वर का नगर भी कहा जाता है। कौन-सा है यह जिला और आखिर क्यों दिया गया है जिले को नाम, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें।

उत्तर प्रदेश में कुल मंडल व जिले

इस बात से हम सभी परिचित हैं कि उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां कुल जिलों की बात करें, तो इनकी संख्या 75 हैं। ये सभी जिले 18 मंडलों का हिस्सा हैं। वहीं, यहां 351 तहसील, 826 सामुदायिक विकास खंड, 28 विकास प्राधिकरण और 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण भी मौजूद हैं। साथ ही, यहां 75 नगर पंचायत के साथ-साथ 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत भी देखने को मिलती हैं। 

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला 

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी जिला है। यह जिला कुल 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और अपने खैर के वृक्षों के लिए जाना जाता है। वहीं, सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है। यह जिला स्टील सिटी के रूप में भी विख्यात है।

उत्तर प्रदेश के चार दिशाओं के चार जिले 

यूपी की अलग-अलग दिशाओं में हमें अलग-अलग जिले देखने को मिलते हैं। यूपी का सबसे पूर्वी जिला बलिया है, तो सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है, तो सबसे पश्चिमी जिला शामली है।

उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक और न्यूनतम साक्षर जिला

साल 2011 में उत्तर प्रदेश की कुल साक्षरता दर 67.7 फीसदी दर्ज की गई थी। इसमें पुरुषों की 77 फीसदी से अधिक और महिलाओं की 57 फीसदी से अधिक थी। हालांकि, बीते वर्षों में प्रदेश के स्कूलों में दाखिले बढ़े हैं और साक्षरता दर में वृद्धि हुई है। यहं सबसे साक्षर जिले की बात करें, तो यह गौतमबुद्ध नगर है। वहीं, सबसे कम साक्षर जिला श्रावस्ती है।

यूपी में किस जिले को कहा जाता है ईश्वर का नगर

अब सवाल है कि यूपी में किस जिले को हम ईश्वर के नगर के रूप में भी जानते हैं, तो आपको बता दें कि यूपी के अयोध्या जिले को ईश्वर का नगर कहा जाता है। 

क्यों कहा जाता है ईश्वर का नगर 

अब सवाल है कि आखिर इस जिले को ईश्वर का नगर क्यों कहा जाता है, तो आपको बता दें कि यह जिला पूर्व में फैजाबाद कहा जाता था, जो कि बाद में अयोध्या हो गया। इस जिले में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है। साथ ही, सरयू नदी के किनारे बसा यह शहर अपने आप में अध्यात्मिक परिदृश्य का प्रतिबिंब है। यहां हर साल करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आस्था के साथ पहुंचते हैं। इस वजह से इसे ईश्वर का नगर भी कहा जाता है।

पढ़ेंः दुनिया के 10 सबसे बड़े देशों की सूची, यहां पढ़ें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News