कई छात्र यह समझ नहीं पाते कि उनको जीवन में करना क्या है या आगे किस क्षेत्र में अपना करियर बनाना है| आज इस आर्टिकल में खास तौर पर हम उन छात्रों के बारे में बात करेंगे जो अपने गोल्स को लेकर कन्फ्यूज्ड हैं या सही तरीके से अपने रूचि को समझ कर आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं|
सबसे पहले यह बात जानना बहुत ज़रूरी है कि आखिर हम अपने गोल्स को सही तरीके से कैसे समझे? क्यूंकि जब तक आपमें गोल्स को लेकर पैशन न हो या आप उसे लेकर मोटीवेट न हो अपने करियर में सही तरीके से आगे नहीं बढ़ सकते हैं| तो आइये जानते हैं कि किस प्रकार हम अपने गोल्स को सही तरीके से पहचान कर करियर में आगे बढ़ सफलता प्राप्त कर सकते हैं | इसके लिए हमे करना होगा खुद से ये दस सवाल :
1. आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण क्या है और क्यों?
सबसे पहले यह जाने के आपके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण क्या है? जो भी आपको समझ आता है उसे आप लिख लें| जैसे यदि आपको ऐसा लगता ही आपके लिए आपके पेरेंट्स बहुत अहम रोल निभाते हैं क्यूंकि आपको उनसे मोटिवेशन मिलती है, आपके लिए आपके दोस्त ज्यादा ज़रूरी हैं क्यूंकि उनके साथ आपका समय अच्छा बीतता है या आपके लिए कोई गेम बहुत इम्पोर्टेन्ट है क्यूंकि आप उस गेम को खेल कर आप अच्छा महसूस करते हैं| यहाँ यह कहने का सीधा मतलब है कि आपको अपने लिए जो भी महत्वपूर्ण लगता है उसे लिखना शुरू करें| याद रखें आप जब भी यह लिख रहें हों कि आपके लिए क्या और क्यूँ महत्वपूर्ण है उसके साथ-साथ उसके महत्वपूर्ण होने का कारण भी लिखें|
छात्रों के लिए शिक्षा का महत्व जाने क्यों है ज़रूरी
2. ऐसी चीज़ जिससे आपको खुद पर गर्व महसूस हुवा हो ?
अपने बीते हुवे सभी अचिवेमेंट्स को याद करें जिनसे आपको अच्छा महसूस हुवा हो या ऐसी बात जिससे आपको खुद पर गर्व महसूस हुवा हो| इन सभी अचीवमेंट्स को एक पेपर पर लिख लें| अपनी हर छोटी बड़ी अचिवेमेंट्स को लिखें, चाहें वो स्कूल में अच्छे मार्क्स प्राप्त करने पर मिली हो, क्रिकेट मैच में अच्छा खेलने पर, ऑफिस में अच्छा काम करने से या फिर किसी की मदद कर आपको जो ख़ुशी मिली हो| ऐसी सभी चीजें जिससे आपको खुद पर गर्व महसूस हुवा हो उन सभी अचिवेमेंट्स को एक जगह लिख लें|
3. अपनी विशेषताओं को पहचानें....
कई बार छात्रों को यह पता ही नहीं होता कि उनमें क्या गुण है या क्या स्ट्रोंग पॉइंट्स उनके अन्दर है| कई बार छात्र इंटरव्यू के दौरान भी ऐसे सवालों में फस जाते हैं कि उनका स्ट्रोंग पॉइंट क्या है या क्या विशेषता उनमें है| तो सबसे पहले आपको जो भी अपने अन्दर खुद के लिए नज़र आता है जैसे कि- आपमें लोगो को कनवेंस करने की क्षमता है, किसी चीज़ का प्रमोट आप बड़े ही आसानी से कर लेते हैं, किसी कि मिमिक्री करना आपके लिए चुटकियों का काम है आदि| ऐसी हर चीज़ जो केवल आपको अपने में दिखती है उसे किसी पेपर पर लिख लें|
4. क्या करना आपको बहुत पसंद है र क्यों ?
यहाँ आपको यह जानना है कि ऐसी कौन सी चीज़ है जिसे आपको करना बहुत पसंद है| ऐसा कोई काम जिसे आपको करने में थकान महसूस नहीं होती है या जिस काम को आप करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं| जैसे-यदि आप स्कूल और अपने दिनचर्या के बाद किसी ऐसे काम के लिए समय निकालते हैं जिसे करना आपको बहुत पसंद है तो आप उसे लिख लें, इसीप्रकार यदि आप किसी संसथान में काम करते हैं और उसके साथ-साथ आप किसी ऐसे चीज़ के लिए हमेशा समय निकलते है जिसे करना आपको बेहद पसंद है तो वह आपकी रूचि है तथा वह काम करना आपको पसंद है|
5. जो चीज़े आपको नहीं पसंद उसे अंकित करें.....
यहाँ आपको ऐसी चीजें लिखनी है जो आपको बिलकुल पसंद नहीं है| ऐसा कोई काम जो आपको करना पसंद नहीं या जिस काम को करने में आपको बिलकुल रूचि नहीं है| उन सभी चीजों कि एक सूचि बना लें जो आपको बिलकुल अपने लिए पसंद नहीं है|
6. आपका परफेक्ट दिन कैसा होना चाहिए ?
अब आपको यह जानना है कि आप अपने लिए एक परफेक्ट दिन कैसा चाहते हैं? आपको अपने परफेक्ट दिन पर सभी चीजें कैसी चाहिए? आपको कितना समय अपने काम को देना है?..... कब क्या करना आप पसंद करते हैं?.... कितना टाइम आपको किस काम को देना पसंद है?... आपको अपने काम और अपने प्रायोरिटीज़ के अनुसार किस चीज़ को कितना समय देना है आदि|
7. आप क्या-क्या करना चाहोगे यदि आपको पता चले दुनिया 7 दिनों में ख़तम होने वाली है ?
यदि आपको यह पता चले कि दुनिया का अगले सात दिनों में अंत है तो आप क्या है जो करना चाहोगे?..... वो हर चीज़ आप लिख लो जो आपको लगता है कि इन 7 दिनों में करना चाहिए| इन सभी चीजों को करने से जहाँ आप अपने और अपने रूचि के बारे में अच्छे से जानना शुरू करोगे उतना ही अपने गोल्स को लेकर आप और ज्यादा स्पष्ट होते जाओगे|
8. ऐसी कौन सी स्किल्स है जिसमे आप खुद को और मास्टर करना चाहते हैं या सीखना चाहते हैं ?
आप यहाँ खुद में ये जानने कि कोशिश करें की आपको ऐसी कौन सी स्किल्स है जिसमें खुद को और इम्प्रूव करने कि ज़रूरत है या आपको ऐसा लगता है कि किसी स्किल पर अच्छे से कमांड प्राप्त करना चाहिए| जैसे किसी को सिंगिंग पसंद है, किसी को प्रोग्रामिंग की स्किल्स को इम्प्रूव करना हो या किसी को अन्य किसी स्किल्स को सीखना हो अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए, तो ऐसे चीजों को आप खुद ही इम्प्रूव कर सकते हैं|
9. ऐसी कौन सी चीज़ है जिसे आप तब करना चाहोगे जब आपको सफलता की गारंटी मिल जाए ?
यहाँ आप जितना बड़ा सोच सकते हैं सोचें.... कि ऐसा क्या है जो आप बिना किसी डर के करना चाहते हैं|जब आपको यह पता हो कि आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता तो आप उस समय सबसे पहले क्या करना चाहेंगे?... उस समय आपके दिमाग में जो भी आ रहा है कि मुझे यह करना चाहिए उसे भी लिखें| जैसे- अपने गोल्स कि प्राप्ति के बाद किसी को लम्बी छुट्टी पर जाने का मन हो या किसी को कुछ नया अन्वेषण करने की इक्षा|
10. ऐसी कौन सी बात है जो आप चाहते हैं कि आपके दुनिया से जाने के बाद भी आपके परिजन आपके बारे में बोलें?
यह बात आपको थोड़ा भावुक कर सकती है क्यूंकि यहाँ आपको यह जानना है खुद से कि आपके आखरी समय के बाद आपके परिजन आपके बारे में क्या राय रखें? आपको इससे अपनी इमेज अपनी प्रतिभा को पहचानना है कि आप जो भी कर रहे हैं आगे बढ़ने के लिए या अपने गोल्स के लिए उसमें आप कुछ ऐसा तो नहीं कर रहे जिस कारण आपको यह प्रतीत हो कि आपके आखरी समय में आपकी छवी आपके परिजनों के सामने अच्छी न बने|
अब इन दस सवालों के जवाब जब आप खुद को देते हैं तो इन्हें कही एक जगह लिख कर इसे दो या तीन बार पढ़ें| इसके बाद इन जवाबों में से आपको निकलना है:
- अपने पैशन को
- अपने लाइफ के पर्पस को
- और अपने गोल को
अब आपको सबसे पहले अपने ही लिखे जवाब में से यह निकालना है कि आपका पैशन क्या है ऐसी कौन सी चीज़ है जिसे करने में आप खुद को हमेशा तैयार रखते हो?यह जानना बहुत ज़रूरी है कि आपका पैशन क्या है क्यूंकि किसी भी इन्सान का पैशन ही उसको आगे सफलता तक ले जाता है|
इसीप्रकार आप अपने जीवन के शैली और गोल्स को भी आसानी से समझ पाएंगे यदि आपने अपने पैशन को पहचान लिया और बस इसके बाद आप अपने कामयाबी की मुकाम पर भी खुद को देख पाएंगे|
Comments
All Comments (0)
Join the conversation