IRDAI Assistant Manager Mains Admit Card 2024 OUT: भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने सहायक प्रबंधक मुख्य परीक्षा 2024 के लिए आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है, वे अब अपने एडमिट कार्ड IRDAI की आधिकारिक वेबसाइट www.irdai.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
IRDAI Assistant Manager Phase II Call Letter 2024 Download Link
IRDAI असिस्टेंट मैनेजर मेन्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी इंडिया (IRDIA) की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवारों को बिना देरी किए अपना कॉल लेटर जल्द से जल्द डाउनलोड कर लेना चाहिए। IRDAI असिस्टेंट मैनेजर फेज II कॉल लेटर 2024 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां से प्राप्त करें।
IRDAI Assistant Manager Mains Admit Card Link |
IRDAI असिस्टेंट मैनेजर मेन्स एडमिट कार्ड 2024 का अवलोकन
IRDAI सहायक प्रबंधक चरण II वर्णनात्मक परीक्षा 21 दिसंबर 2024 को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। चरण II के लिए IRDAI सहायक प्रबंधक एडमिट कार्ड 2024 irdai.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे दी तालिका देखें।
संगठन का नाम | भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) |
पद | सहायक प्रबंधक (Assistant Manager) |
IRDAI सहायक प्रबंधक मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 तिथि | 11 दिसंबर 2024 |
वर्णनात्मक/ चरण II परीक्षा तिथि | 21 दिसंबर 2024 (शनिवार) |
आधिकारिक वेबसाइट | https://irdai.gov.in/ |
IRDAI असिस्टेंट मैनेजर मेन्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कैसे करें?
IRDAI असिस्टेंट मैनेजर मेन्स 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: IRDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- एडमिट कार्ड लिंक खोजें: होमपेज पर "Admit Card" या "Recruitment" सेक्शन में जाएं।
- लॉगिन करें: अपना पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि डालें। कैप्चा कोड भरें और लॉगिन पर क्लिक करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें: लॉगिन के बाद, एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation