This is an archived article last updated on Apr 16, 2023. The information may be outdated.

UPPSC Success Story: प्रीलिम्स में 3 नंबर से फेल, दूसरे प्रयास में DSP बनी आयुषी सिंह

Last Updated: Apr 16, 2023, 08:00 IST

UPPSC Success Story:  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बीते दिनो PCS परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें उत्तर प्रदेश की कई बेटियों ने सफलता प्राप्त की है। इसी में शामिल है मुरादाबाद की रहने वाली आयुषी सिंह, जिनके पिता की कोर्ट में हत्या हो गई थी। इसके बाद उन्होंने पीसीएस की तैयारी की और दूसरे प्रयास में 62वां रैंक लाकर डीएसपी बन गई। 

डीएसपी आयुषी सिंह
डीएसपी आयुषी सिंह

UPPSC Success Story: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से बीते दिनों PCS परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। UPSC की तरह यह परीक्षा भी पास करना आसान नहीं है। यही वजह है कि इस परीक्षा के लिए कई युवा कई सालों तक तैयारी करते हैं और इसमें सफलता प्राप्त करने की कोशिश में लगे रहते हैं। वहीं, कुछ युवा अपने दूसरे या तीसरे प्रयास में ही इसमें सफलता प्राप्त कर लेते हैं। आज हम आपको मुरादाबाद की रहने वाली आयुषी सिंह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने दूसरे प्रयास में ही परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। 

 

आयुषी सिंह का परिचय

आयुषी सिंह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने साइंस विषयों के साथ अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की और इसके बाद कला वर्ग से स्नातक किया। स्नातक की पढ़ाई पूरी होने के बाद आयुषी ने पीजी की डिग्री भी प्राप्त की। 

 

साल 2015 में पिता की हो गई थी हत्या

आयुषी साल 2015 में 11वीं कक्षा में पढ़ रही थी। इसके कुछ समय पूर्व उनके पिता योगेंद्र सिंह की एक मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। साल 2015 में पिता जब कोर्ट में पहुंचे, तो उनके पिता की हत्या कर दी गई। पिता का सपना था कि बेटी बड़ी होकर अधिकारी बने।

 

अधिकारी बनने के लिए शुरू की तैयारी

आयुषी ने पिता के सपने को पूरा करने के लिए पीसीएस परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने स्टैंडर्ड बुक्स पढ़ने के साथ नोट्स बनाकर अपनी तैयारी को धार दिया। 

 

तीन नंबर से पास नहीं कर सकी प्रीलिम्स

आयुषी ने जब यूपीपीएससी में अपना पहला प्रयास किया, तो वह तीन नंबर से प्रीलिम्स की परीक्षा पास करने से रह गई। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास के लिए तैयारी शुरू कर दी। 



दूसरे प्रयास में बनी DSP

आयुषी ने दूसरा प्रयास के लिए तैयारी की और फिर से परीक्षा दी। इस बार उन्होंने प्रीलिम्स की परीक्षा पास करते हुए मेंस में जगह बनाई। मेंस के लिए उन्होंने अपनी तैयारी को और धार दिया, जिसके दम पर उन्होंने इंटरव्यू में जगह बनाई। पीसीएस परीक्षा का परिणाम जब जारी हुआ, तो आयुषी ने 62वां रैंक पाकर DSP के पद पर सफलता हासिल की है। 

 

हम उम्मीद करते हैं कि आयुषी की सफलता की कहानी आपको प्रेरक लगी होगी। सिविल सेवाओं से जुड़ी अन्य कहानी पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 16, 2023, 08:00 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News