UPSC EPFO Exam Date 2023 Release: संघ लोक सेवा आयोग ने EPFO परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है. आधिकारिक नोटिस के अनुसार, ईपीएफओ परीक्षा 02 जुलाई 2023 (रविवार) को सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक देश के 79 केंद्रों पर आयोजित की जायेगी. इस परीक्षा के माध्यम से एन्फोर्समेंट ऑफिसर (ईओ), अकाउंट ऑफिसर (एओ) और सहायक भविष्य निधि आयुक्त के पद पर भर्तियाँ की जाएंगी। इस परीक्षा के माध्यम से 577 पदों पर भर्तियाँ की जाएंगी.
Also Check;
UPSC EPFO Exam Date 2023 Out
यूपीएससी विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ईपीएफओ 2023 के लिए परीक्षा आयोजित कर रहा है। यहां यूपीएससी ईपीएफओ 2023 परीक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण तिथियाँ दी गईं है.
महत्वपूर्ण विवरण | तारीखें |
परीक्षा आयोजित करवाने वाली संस्था का नाम | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
भर्ती करने वाली संस्था का नाम | एम्प्लॉयमेंट प्रोविडेंट फण्ड ( EPFO) |
पदों की संख्या | कुल पद 577 |
परीक्षा की तिथि | 2 जुलाई 2023 |
परीक्षा का समय | 9:30 से 11:30 तक (2 घंटे) |
परीक्षा का माध्यम | ऑनलाइन |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | जल्द घोषित होगी |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | जल्द घोषित होगी |
UPSC EPFO Exam 2023 Admit Card
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जून 2023 में जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार यूपीएससी ऑनलाइन की आधिकारिक वेबसाइट (upsconline.nic.in) से अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
UPSC EPFO Exam 2023 Admit Card Download Steps
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं -
स्टेप-1 ; UPSC की ऑफिसियल वेबसाइट पर जायें
स्टेप -2 : एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
स्टेप-3 : मांगे गए विवरण को भरें
स्टेप-4 : अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.
UPSC EPFO Exam Pattern
ये परीक्षा 2 चरणों प्रीलिम्स और इंटरव्यू में आयोजित की जायेगी. प्रीलिम्स की परीक्षा 2 जुलाई 2023 को होगी, ये परीक्षा 2 घंटे की होगी. जिसमें उम्मीदवारों को सामान्य अंग्रेजी और शब्दावली, भारतीय संस्कृति, और वर्तमान घटनाओं, जनसंख्या, विकास और वैश्वीकरण के साथ स्वतंत्रता आंदोलन, भारत का संविधान, भारतीय अर्थव्यवस्था में वर्तमान रुझान, लेखा और लेखा परीक्षा, औद्योगिक संबंध, भारत में कानून, बीमा, कंप्यूटर अनुप्रयोगों का बुनियादी ज्ञान, और सामान्य विज्ञान, प्राथमिक गणित, सांख्यिकी और सामान्य मानसिक क्षमता और सामाजिक सुरक्षाश्रम पर बहुविकल्पीय प्रश्न दिए जाएंगे.
इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत से अधिक अंक, ओबीसी को 45 प्रतिशत या अधिक, SC/ ST/ PWD को 40 प्रतिशत से अधिक अंक लाने होंगे.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation