सौर प्रणाली और उसके ग्रहों के बारे में महत्वपूर्ण तथ्यों की सूची
ब्रह्मांड में लगभग 100 अरब या उससे भी ज्यादा मंदकिनी (Galaxy) हैं और आकाशगंगा, मिल्की वे, क्षीरमार्ग या मन्दाकिनी हमारी गैलेक्सी को कहते हैं, जिसमें पृथ्वी और हमारा सौर मण्डल स्थित है। इस लेख में हमने सौर प्रणाली और उसके ग्रहों के बारे में महत्वपूर्ण तथ्यों की सूची दिया है जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।
ब्रह्मांड में लगभग 100 अरब या उससे भी ज्यादा मंदकिनी (Galaxy) हैं और आकाशगंगा या मिल्की वे या क्षीरमार्ग या मन्दाकिनी हमारी गैलेक्सी को कहते हैं, जिसमें पृथ्वी और हमारा सौर मण्डल स्थित है। सूर्य के चारो ओर चक्कर लगाने वाले विभिन्न ग्रहों, छुद्र ग्रहों, धूमकेतुओं, उल्काओं तथा अन्य आकाशीय पिंडो के समूह को सौरमंडल कहते हैं। सौरमंडल में सूर्य का प्रभुत्व है, क्युकी सौरमंडल निकाय के द्रव का लगभग 99.999 द्रव सूर्य में निहित है। सूर्य समस्त सौरमंडल का ऊर्ज़ा स्रोत है।
सूर्य (The Sun)
सूर्य सौरमंडल का प्रधान है। यह हमारी मंदाकिनी दुग्धमेखला के केंद्र से लगभग 30,000 प्रकाश वर्ष की दुरी पर एक कोने में स्थित है। यह एक गैसीय गोला है जिसमे 71% हाइड्रोजन, 26.5% हीलियम एवं 2.5% अन्य तत्व हैं। इसके दीप्तिमान सतह को प्रकाश-मंडल (Photosphere) कहते हैं। प्रकाश-मंडल के किनारे प्रकाशमान नहीं होते क्युकी सूर्य का वायुमंडल प्रकाश का अवशोषण कर लेता है, इसे वर्णमंडल (Chromosphere) कहते हैं। सूर्य-ग्रहण के समय सूर्य का दिखाई देने वाला भाग को सूर्य किरीट (Corona) कहते हैं।

1. पृथ्वी से न्यूनतम दूरी (पेरिहेलियन):147 मिलियन कि.मी (3 जनवरी)
2. पृथ्वी (एफ़ेलियन) से अधिकतम दूरी: 152.1 मिलियन कि.मी (4 जुलाई)
3. पृथ्वी से औसत दूरी: 149.8 मिलियन कि.मी
4. व्यास: 13, 92,000 कि.मी
5. आयतन: पृथ्वी का 1.3 मिलियनवा गुना
6. मास: पृथ्वी का 3, 32,000वां गुना
7. सतह पर गुरुत्वाकर्षण: पृथ्वी का 28वां गुना
8. केंद्र में घनत्व: 100 ग्राम / सेमी3
9. प्रकाश-मंडल (Photosphere) का तापमान: 6000 डिग्री सेल्सियस
10. केंद्र में तापमान: 15 मिलियन डिग्री सेल्सियस
11. सूर्य के स्थानों का तापमान: 1500 डिग्री सेल्सियस
12. ऊर्जा अपव्यय: 1026 जुल्स / सेकेंड
13. केंद्र में दबाव: 109 एटीएम
14. घूर्णी समय अवधि: 25.38 दिन (भूमध्य रेखा के सापेक्ष); 33 दिन (ध्रुव के सापेक्ष)
15. बनावट: 71% हाइड्रोजन, 26.5% हीलियम एवं 2.5% अन्य तत्व
16. आयु: 5 अरब वर्ष (लगभग)
17. सामान्य सितारों का अनुमानित जीवन: 10 अरब वर्ष (लगभग)
18. पृथ्वी तक पहुंचने के लिए प्रकाश द्वारा लिया गया समय: 8 मिनट 18 सेकंड
19. प्रकाश की वेग: 3 x 108 मी / एस
20. 1 प्रकाश वर्ष (एक वर्ष में प्रकाश द्वारा यात्रा की दूरी): 9.461 ट्रिलियन किलोमीटर
21. 1 पार्स (दूरी का सबसे बड़ा इकाई): 3.6 प्रकाश वर्ष
जानें आसमान से मछलियों की बारिश क्यों होती हैं?
पृथ्वी (The Earth)
यह आकर में सूर्यमंडल का पांचवाँ सबसे बड़ा ग्रह है और एक मात्र ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन है। यह शुक्र और मंगल ग्रह के बीच स्थित है। यह अपनी धुरी पर पश्चिम से पूर्व को घूमता है और यह अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री झुका हुआ है। यह अपने अक्ष पर 23 घंटे 56 मिनट और 4 सेकंड में एक पूरा चक्कर लगता है।

1. आकृति: अंडाकार
2. ध्रुव से ध्रुव की दुरी: 12,714 कि.मी
3. भूमध्यरेखीय व्यास: 12,756 कि.मी
4. ध्रुवीय परिधि: 40,008 कि.मी
5. भूमध्यरेखीय परिधि: 40,075 कि.मी
6. मास: 5.97 x 1024 टन
7. जल: 71%
8. भूमि: 29%
9. आयतन: 10.83 x 1011 कि.मी3
10. औसत सापेक्ष घनत्व: 5.52 (पानी की घनत्व के संबंध में)
11. आयु (अनुमानित): 4.6 बिलियन वर्ष
12. भूतल क्षेत्र: 511 मिलियन कि.मी2
13. अपने अक्ष पर घूर्णी का समय: 23 घंटे 56 मिनट 4 सेकंड
14. परिक्रमा का समय: 365 दिन 5 घंटे 48 मिनट 46 सेकंड
15. परिक्रमा का वेग: 29.8 कि.मी /sec
16. कक्षा की लंबाई: 960 मिलियन कि.मी
17. सूरज से न्यूनतम दूरी (पेरिहेलियन): 147.9 मिलियन कि.मी
18. सूर्य (एफ़ेलियन) से अधिकतम दूरी: 152.1 मिलियन कि.मी
19. सूर्य से औसत दूरी: 149.8 मिलियन कि.मी
20. सूरज की रोशनी पृथ्वी तक पहुंचने के लिए प्रकाश द्वारा लिया गया समय: 8 मिनट 18 सेकंड
21. चंद्रमा से दूरी: 384,000 कि.मी
22. गहन बिंदु: मारियाना ट्रेंच (औसत समुद्री स्तर से 11,034 मीटर गहरा)
23. सूर्य के बाद पृथ्वी के सबसे निकट का तारा: प्रोक्सिमा सेंचुरी
24. उपग्रह: चन्द्रमा
पृथ्वी पर भू-आकृति विकास के प्रभावी प्रक्रम तथा उनसे निर्मित भू-आकृतियां
चन्द्रमा (The Moon)
चंद्रमा एक सौर्यमंडल का आकाशीय पिंड है जो पृथ्वी के चारों ओर घूमता है। सौरमंडल में यह पांचवां सबसे बड़ा प्राकृतिक उपग्रह है।

1. पृथ्वी से औसत दूरी: 3, 84,365 कि.मी
2. पृथ्वी (एपीजी) से अधिकतम दूरी: 4, 06,000 कि.मी
3. पृथ्वी से न्यूनतम दूरी (पेरिगी): 3, 64,000 कि.मी
4. पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा का समय: 27 दिन 7 घंटे 43 मिनट 11.47 सेकंड
5. उच्चतम पर्वत: लिबनिटज़ पर्वत
6. वायुमंडल: अपनी कोई वायुमंडल नहीं है
7. व्यास: 3,476 कि.मी
8. मास (पृथ्वी की तुलना में): 1:81.30
9. घनत्व (पानी के सापेक्ष): 3.34
10. घनत्व (पृथ्वी की तुलना में): 0.6058
11. चंद्रमा की सतह का छिपा हिस्सा: 0.41 (41%)
12. जीवाश्म ग्रह के नाम से भी जाना जाता है
क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के 10 सबसे बड़े देशो की सूची
आकार के अनुसार ग्रह (घटते क्रम में)
1. बृहस्पति ग्रह (Jupiter)
2. शनि ग्रह (Saturn)
3. अरुण ग्रह (Uranus)
4. वरूण ग्रह (Neptune)
5. पृथ्वी (Earth)
6. शुक्र ग्रह (Venus)
7. मंगल ग्रह (Mars)
8. बुध ग्रह (Mercury)
मास के अनुसार ग्रह (घटते क्रम में)
1. बृहस्पति (Jupiter)
2. शनि ग्रह (Saturn)
3. अरुण ग्रह (Uranus)
4. मंगल ग्रह (Mars)
5. पृथ्वी (Earth)
6. शुक्र ग्रह (Venus)
7. वरूण ग्रह (Neptune)
8. बुध ग्रह (Mercury)
घनत्व के अनुसार ग्रह (घटते क्रम में)
1. शनि ग्रह (Saturn)
2. अरुण ग्रह (Uranus)
3. बृहस्पति ग्रह (Jupiter)
4. वरूण ग्रह (Neptune)
5. मंगल ग्रह (Mars)
6. शुक्र ग्रह (Venus)
7. बुध ग्रह (Mercury)
8. पृथ्वी (Earth)
विश्व के प्रमुख महासागरीय जलधाराओं की सूची
परिक्रमा की अवधि के अनुसार ग्रह (घटते क्रम में)
1. वरूण ग्रह (Neptune)
2. अरुण ग्रह (Uranus)
3. शनि ग्रह (Saturn)
4. बृहस्पति ग्रह (Jupiter)
5. मंगल ग्रह (Mars)
6. पृथ्वी (Earth)
7. शुक्र ग्रह (Venus)
8. बुध ग्रह (Mercury)
विश्व के 10 सबसे बड़े द्वीपसमूह कौन से हैं?
परिक्रमण के वेग के अनुसार ग्रह ( घटते क्रम में)
1. बुध ग्रह (Mercury)
2. शुक्र ग्रह (Venus)
3. पृथ्वी (Earth)
4. मंगल ग्रह (Mars)
5. बृहस्पति ग्रह (Jupiter)
6. शनि ग्रह (Saturn)
7. अरुण ग्रह (Uranus)
8. वरूण ग्रह (Neptune)
जानें क्यों अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा एक सीधी रेखा नहीं है
पार्थिव या आतंरिक ग्रह (Terrestrial Planets or Inner Planet)
पार्थिव (Terrestrial Planets) ग्रह, ऐसे ग्रह होते हैं जो चट्टानों से बने होते हैं और उनकी संरचनाएं धरती के समान हुयी हैं। ग्रहों के नाम नीचे दिये गए हैं:
1. बुध ग्रह (Mercury)
2. शुक्र ग्रह (Venus)
3. पृथ्वी (Earth)
4. मंगल ग्रह (Mars)
बृहस्पतीय या बाहरी ग्रह (Jovial Planets or Outer planet)
बृहस्पतीय ग्रह उन विशालकाय ग्रहों को कहते हैं जिनकी संरचनाएं बृहस्पति ग्रह के समान हुयी हैं। ग्रहों के नाम नीचे दिये गए हैं:
1. बृहस्पति ग्रह (Jupiter)
2. शनि ग्रह (Saturn)
3. अरुण ग्रह (Uranus)
4. वरूण ग्रह (Neptune)
उपरोक्त सौर प्रणाली और उसके ग्रहों के बारे में महत्वपूर्ण तथ्यों की सूची UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.