Banned OTT Platforms List: केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 25 ओवर-द-टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगा दिया है। इन प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट प्रसारित करने का आरोप है। इसके साथ ही इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को निर्देश दिया गया है कि ये वेबसाइट्स अब पब्लिक के लिए उपलब्ध न रहें। यह फैसला गृह मंत्रालय (MHA), महिला और बाल विकास मंत्रालय (MWCD), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), लीगल अफेयर्स विभाग, उद्योग संगठनों FICCI और CII तथा महिला-बाल अधिकार विशेषज्ञों से विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य बच्चों और किशोरों को पोर्नोग्राफिक कंटेंट की आसान पहुंच से रोकना और डिजिटल कंटेंट को कानूनी और नैतिक मानकों के अनुरूप बनाना है।
भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक PM रहने का रिकॉर्ड अब PM मोदी के नाम, सिर्फ इनसे है पीछे
किन प्लेटफॉर्म्स पर लगा बैन?
Banned OTT Platforms List:PTI के मुताबिक जिन ऐप्स और प्लेटफॉर्म्स पर नियमों के उल्लंघन का आरोप है, उनमें ALTT, ULLU, Big Shots App, Desiflix, Boomex, Navarasa Lite, Gulab App जैसे ऐप शामिल है.
क्रम संख्या | ऐप/प्लेटफ़ॉर्म का नाम |
1 | ALTT |
2 | ULLU |
3 | Big Shots App |
4 | Desiflix |
5 | Boomex |
6 | Navarasa Lite |
7 | Gulab App |
8 | Kangan App |
9 | Bull App |
10 | Jalva App |
11 | Wow Entertainment |
12 | Look Entertainment |
13 | Hitprime |
14 | Feneo |
15 | ShowX |
16 | Sol Talkies |
17 | Adda TV |
18 | HotX VIP |
19 | Hulchul App |
20 | MoodX |
21 | NeonX VIP |
22 | Fugi |
23 | Mojflix |
24 | Triflicks |
25 | ShowHit |
पहले भी हो चुकी है ऐसी कार्रवाई
यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने अश्लील कंटेंट पर कार्रवाई की हो। पिछले साल भी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 18 OTT प्लेटफॉर्म्स को ऐसे ही कारणों से ब्लॉक किया था। उस वक्त 19 संबंधित वेबसाइट्स, 10 मोबाइल ऐप्स और 57 सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी बंद किया गया था।
किस कानून के तहत हुई कार्रवाई?
सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67 और 67A, भारतीय दंड संहिता की धारा 292 और महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व (प्रतिबंध) अधिनियम, 1986 के तहत यह कार्रवाई की है।
करोड़ों में थे डाउनलोड, लाखों थे फॉलोअर्स
कुछ ऐप्स ने गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हासिल कर लिए थे, जबकि कई के 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड थे। सोशल मीडिया के जरिए ये प्लेटफॉर्म छोटे क्लिप्स, ट्रेलर और लिंक शेयर करके यूजर्स तक पहुंच बनाते थे और इनके मिलाकर 32 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे।
अब सरकार का साफ संदेश है कि डिजिटल कंटेंट अगर कानून और समाजिक नैतिकता के दायरे से बाहर जाएगा, तो ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
#NewsPunch: Government bans 25 OTT platforms, including ULLU and ALTT, for violating laws related to obscene and indecent content.#OTT #25ottplatform @AnchorKritika pic.twitter.com/iXbzoL3BOL
— DD News (@DDNewslive) July 25, 2025
Comments
All Comments (0)
Join the conversation