Most Runs Off One Over: कहा जाता है कि क्रिकेट में कोई भी रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनता है, ऐसा ही कुछ हुआ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जब समोआ के विकेटकीपर बल्लेबाज डेरियस विसर (Darius Visser) ने एक ओवर में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. इस मामले में उन्होंने युवराज, पोलार्ड जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. डेरियस ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का नया रिकॉर्ड बना दिया है.
यह भी देखें:
Yuvraj Singh Biopic: युवराज के बायोपिक की घोषणा, कौन निभाएगा युवी का रोल
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट
बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड:
हाल ही में चल रहे, आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप सब रीजनल ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वालिफायर ए के मैच में समोआ का सामना वानुअतु से हुआ, जिसमें विसर ने 15वें ओवर में 39 रन बना डाले. इस मैच का आयोजन गार्डन ओवल नंबर 2 में, अपिया, समोआ में हुआ था.
विसर ने वानुअतु के गेंदबाज नलिन निपिको के ओवर में छह जोरदार छक्के लगाए, और निपिको की तीन नो बॉल्स की मदद से कुल 39 रन बटोरे.
विसर ने जड़ें 14 छक्के:
अपनी पारी के दौरान विसर ने 62 गेंदों में 132 रनों को धमाकेदार पारी खेली, अपनी पारी के दौरान विसर ने 14 छक्के और 5 चौके लगाये. विसर के 14 छक्के लगाये जो एक पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्कों से सिर्फ चार कम थे.
टूटा युवराज का रिकॉर्ड:
विसर ने भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह छक्कों के साथ 36 रन बनाए थे. इस रिकॉर्ड को हाल ही में किरोन पोलार्ड (2021 - 36 रन), निकोलस पूरन (2024 - 36 रन), और दीपेंद्र सिंह ऐरी (2024 - 36 रन) द्वारा दोहराया गया था, लेकिन अब विसर ने 39 रन बनाकर इन सभी को पीछे छोड़ दिया.
T20I में एक ओवर में सर्वाधिक:
T20I में एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड में युवराज, पोलार्ड जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने मिलकर करीम जनत (अफगानिस्तान) के एक ओवर में 36 रन बनाये थे-
T20I में एक ओवर में सर्वाधिक रन (टॉप 10):
T20I में सबसे ज्यादा रन एक ओवर में बनने वाले रिकॉर्ड्स की जानकारी दी गई है, जिसमें रन, खिलाड़ी का नाम, गेंदबाज का नाम, वर्ष और मैच की डिटेल्स शामिल है-
रन | खिलाड़ी का नाम | गेंदबाज का नाम | वर्ष | मैच |
39 | डेरियस विसर | नलिन निपिको | 2024 | समोआ बनाम वानुअतु |
36 | युवराज सिंह | एस.सी.जे. ब्रॉड | 2007 | भारत बनाम इंग्लैंड |
36 | किरोन पोलार्ड | ए. दानंजया | 2021 | वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका |
36 | रोहित शर्मा और रिंकू सिंह | करीम जनत | 2024 | भारत बनाम अफगानिस्तान |
36 | दीपेंद्र सिंह ऐरी | कमरान खान | 2024 | नेपाल बनाम कतर |
36 | निकोलस पूरन | अजमतुल्लाह उमरजई | 2024 | वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान |
34 | टी.एल. सेफर्ट, एल.आर.पी.एल. टेलर | एस. दुबे | 2020 | न्यूजीलैंड बनाम भारत |
34 | आर.पी. बर्ल | नसुम अहमद | 2022 | जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश |
33 | जे.एम. बियरस्टो, एम.एम. अली | ए.एल. फेहलुकवायो | 2022 | इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका |
33 | जुबैदी जुल्किफ्ले, सैयद अजीज | नसरुल्ला राणा | 2023 | मलेशिया बनाम हांगकांग |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation