स्वर्ण भंडार से तात्पर्य किसी केंद्रीय बैंक या सरकार द्वारा वित्तीय परिसंपत्ति के रूप में रखे गए सोने की मात्रा से है। ये भंडार मुद्रा स्थिरीकरण के रूप में काम कर सकते हैं और आर्थिक अनिश्चितता के समय सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।
इस प्रणाली के तहत किसी देश की मुद्रा का मूल्य सोने की एक निश्चित मात्रा से जोड़ दिया जाता था, जिसके तहत राष्ट्रों को अपनी मुद्रा आपूर्ति को बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर सोने का भंडार रखना पड़ता था।
उदाहरण के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका ने 19वीं सदी के अंत में महत्त्वपूर्ण स्वर्ण भंडार एकत्रित करना शुरू किया। 1934 के स्वर्ण भंडार अधिनियम के तहत सोने का स्वामित्व निजी व्यक्तियों से अमेरिकी खजाने को हस्तांतरित कर दिया गया, जिससे देश के भंडार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
विश्व स्वर्ण परिषद के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका के पास सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार है, जो फ्रांस, इटली और जर्मनी के संयुक्त भंडार के लगभग बराबर है।
सर्वाधिक स्वर्ण भंडार वाले देशों की सूची
यहां दुनिया में सबसे अधिक स्वर्ण भंडार वाले शीर्ष 10 देशों की सूची दी गई है। यह डाटा विश्व स्वर्ण परिषद् की नवीनतम रिपोर्टों से संकलित किया गया है।
इन देशों के राष्ट्रीय भंडार में सोने की एक बड़ी मात्रा मौजूद है, जिसका वैश्विक वित्तीय बाजारों पर प्रभाव पड़ सकता है।
रैंक | देश | स्वर्ण भंडार (टन में) | स्वर्ण भंडार (मिलियन में) | होल्डिंग्स (%) |
1 | संयुक्त राज्य अमेरिका | 8,133.46 | 609,527.85 | 72.41 |
2 | जर्मनी | 3,351.53 | 251,166.13 | 71.46 |
3 | इटली | 2,451.84 | 183,742.52 | 68.33 |
4 | फ्रांस | 2,436.97 | 182,628.35 | 69.99 |
5 | रूसी संघ | 2,335.85 | 175,050.59 | 29.47 |
6 | चीन | 2,264.32 | 169,689.52 | 4.91 |
7 | जापान | 845.97 | 63,397.87 | 5.15 |
8 | भारत | 840.76 | 63,007.20 | 9.57 |
9 | नीदरलैंड | 612.45 | 45,897.75 | 61.61 |
10 | टर्की | 584.93 | 43,834.93 | 0.00 |
11 | पुर्तगाल | 382.66 | 28,677.06 | 74.08 |
12 | पोलैंड | 377.37 | 28,280.52 | 13.49 |
13 | उज़्बेकिस्तान | 365.15 | 27,364.77 | 75.20 |
14 | यूनाइटेड किंगडम | 310.29 | 23,253.15 | 13.44 |
15 | कजाखस्तान | 298.80 | 22,391.95 | 56.04 |
16 | स्पेन | 281.58 | 21,101.64 | 20.16 |
17 | ऑस्ट्रिया | 279.99 | 20,982.76 | 63.21 |
18 | थाईलैंड | 234.52 | 17,574.99 | 7.83 |
19 | सिंगापुर | 228.86 | 17,150.61 | 4.49 |
20 | बेल्जियम | 227.40 | 17,041.21 | 39.90 |
स्रोत: विश्व स्वर्ण परिषद
Comments
All Comments (0)
Join the conversation