किस राज्य के साथ उत्तर प्रदेश सबसे छोटी सीमा बनाता है, जानें

Mar 19, 2025, 19:28 IST

उत्तर प्रदेश 8 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करता है। इसमें एक राज्य ऐसा भी है, जिसके साथ यूपी सबसे छोटी सीमा साझा करता है। कौन-सा है यह राज्य, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

उत्तर प्रदेश सामान्य अध्ययन
उत्तर प्रदेश सामान्य अध्ययन

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है, जो कि अलग-अलग राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि यूपी किस राज्य के साथ अपनी सबसे छोटी सीमा साझा करता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

कब बना उत्तर प्रदेश 

उत्तर प्रदेश आज जिस जगह पर है, वहां कभी कोसल और पांचाल साम्राज्य हुआ करता था। हालांकि, बाद में यहां शर्की पहुंचे और उन्होंने यहां जौनपुर बसाया। कुछ समय बाद यहां मुगल पहुंचे, तो उन्होंने यहां शासन किया और अवध सूबा बसाकर नवाबों के हाथ में कमान दी।

मुगल शासन का पतन हुआ और ब्रिटिश के हाथ में सत्ता आई, जिसके बाद यहां उत्तर-पश्चिम प्रांत का गठन किया गया। कुछ समय बाद इस प्रांत को अवध सूबे में मिला दिया गया, जिसके बाद इसे संयुक्त प्रांत नाम दिया गया।  

यूपी में कुल जिले और मंडल 

उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इन मडंलों में कुल 351 तहसील मौजूद हैं। ये तहसील कुल चार संभागों का हिस्सा हैं, जिनमें पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड शामिल है। 

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला 

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी जिला है। यह जिला कुल 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह हापुड़ शहर है। यह शहर कुल 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। हापुड़ शहर को स्टील सिटी के रूप में भी जानते हैं। 

किन-किन राज्यों के साथ यूपी साझा करता है सीमा

यूपी कुल 8 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करता है, जिनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और दिल्ली है। 

किस राज्य के साथ लगती है सबसे छोटी सीमा

उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के साथ अपनी सबसे छोटी सीमा साझा करता है। यह सीमा हिमाचल के सिरमौर और यूपी के सहारनपुर जिले के बीच है। 

पढ़ेंः उत्तर वैदिक काल में इन नामों से जाना जाता था उत्तर प्रदेश, यहां जानें



 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News