दुनिया में आपको विभिन्न प्रकार के फूल मिल जाएंगे, जो कि अपने रंग-बिरंगे रंगों और खूशबू से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। विश्व में पौधों की प्रजातियों की बात करें, तो करीब 4 लाख प्रजातियां हैं, जिसमें फूलों की प्रजाति वाले पौधे करीब 70 फीसदी हैं। यानि एक बड़ा हिस्सा फूलों की प्रजाति वाले पौधों का है। आपने भी अपने घर व आसपास बगीचे में भी अलग-अलग प्रकार के पौधे देखे होंगे, हालांकि क्या आपको दुनिया के सबसे बड़े फूल के बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको दुनिया के सबसे बड़े फूल के बारे में बताने जा रहे हैं। खास बात यह है कि यह फूल खुशबू नहीं, बल्कि बदबू देता है। यह दुर्गंध इतनी तेज होती है कि इसे सहन करना बहुत मुश्किल होता है। जानने के लिए यह पूरा आर्टिकल पढ़ें।
यह है दुनिया का सबसे बड़ा फूल
दुनिया का सबसे बड़ा फूल रैफलेसिया(Rafflesia) है। यह फूल जब पूरी तरह से खिल जाता है, तो इसका कुल व्यास(डायमीटर) तीन फीट तक फैल जाता है। यही वजह है कि यह फूल दुनिया का सबसे बड़ा फूल बना है।
किस देश में है यह फूल
आपको बता दें कि दुनिया का सबसे बड़ा फूल इंडोनेशिया के सुमात्रा में पाया जाता है। एक व्यक्ति जब सुमात्रा के जंगलों में पहुंचा, तो घूमते हुए उसे यह फूल मिला। उस व्यक्ति ने जब फूल की फोटो खींचने के लिए फूल के अंदर कैमरा डाला, तो इसमें मधुमक्खियों का झुंड मिला था।
इसके बाद इस फूल की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। सोशल मीडिया पर इस फूल को लेकर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई थी।
सात किलो तक होता है वजन
इस फूल के संबंध में वैज्ञानिक कहते हैं कि यह फूल तीन से चार फीट तक पूरी तरह से खिल सकता है। वहीं, लाल रंग के दिखने वाले इस फूल की पत्तियों पर सफेद रंग के ढब्बे होते हैं। इसके वजन की बात करें, तो इस फूल का वजन छह से सात किलो तक होता है।
फूल से आती है सड़ी बदबू
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस फूल से अच्छी सुगंध के बजाय सड़ी बदबू आती है। शोधार्थियों के मुताबिक, यह फूल पूरी तरह से सिर्फ एक दिन तक ही खिल सकता है।
इसके बाद यह मुरझाने लगता है और टूट कर गिर जाता है, जिससे बहुत तेज दुर्गंध आती है, जिसे बर्दाश्त करना बहुत मुश्किल होता है। स्थानीय स्तर पर इसे मुर्दा पौधा भी कहा जाता है।
पढ़ेंः भारत के किस शहर में बनती है दुनिया की सबसे बड़ी रोटी, जानें