दिल्ली पब्लिक स्कूल में दाखिले के लिए क्या है योग्यता और कितनी होती है फ़ीस
दिल्ली पब्लिक स्कूल नई दिल्ली में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध हैं. दिल्ली पब्लिक भारत के सबसे प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक माना जाता है. आइये विस्तार में जानते हैं दिल्ली पब्लिक स्कूल के दाखिले से सम्बंधित जानकारी जैसे दाखिले की प्रक्रिया, योग्यता, फ़ीस, परीक्षा के पैटर्न इत्यदि के बारे में.
दिल्ली पब्लिक भारत के सबसे प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक माना जाता है. आज इस लेख में हम आपको दिल्ली पब्लिक स्कूल के दाखिले से सम्बंधित जानकारी जैसे दाखिले की प्रक्रिया, योग्यता, फ़ीस, परीक्षा के पैटर्न इत्यदि के बारे में विस्तार में बताने वाले हैं. दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसायटी भारत में स्कूली स्तर पर शिक्षा उपलब्ध कराने की सबसे बड़े संस्थानों में से एक है. इसकी भारत में और विदेशों में अपने नियंत्रण में स्कूलों की एक बड़ी संख्या है. दिल्ली पब्लिक स्कूल नई दिल्ली में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध हैं.
कक्षाओं में प्रवेश के लिए आयु मानदंड:
| कक्षा 8 | अगर बच्चा 12+ है |
| कक्षा 9 | अगर बच्चा 13+ है |
| कक्षा 10 | अगर बच्चा 14+ है |
| कक्षा 11 | अगर बच्चा 15+ है |
प्रवेश का मानदंड:
1. ऑनलाइन पंजीकरण: मार्च के पहले हफ्ते से लेकर तीसरे हफ्ते तक
2. न्यूनतम आयु: उपर्युक्त तालिका में उल्लिखित न्यूनतम आयु के अनुसार.
3. योग्यता: पिछली कक्षा में सफल समापन.
दिल्ली पब्लिक स्कूल के टेस्ट का पैटर्न:
| कारक | कक्षा 9 | कक्षा 11 |
| परीक्षा माध्यम | पेन-पेपर बेस्ड
| पेन-पेपर बेस्ड |
| परीक्षा की भाषा | इंग्लिश
| इंग्लिश |
| कुल प्रश्न
| 100 | 100 |
| कुल मार्क्स
| 100 | 100 |
| प्रश्नों के प्रकार | बहुविकल्पीय | बहुविकल्पीय |
| परीक्षा अवधि
| 3 घंटे | 3 घंटे |
1. आवेदकों के लिए अपने वर्तमान विद्यालय की यूनिफार्म में आना अनिवार्य है और साथ ही एक वैध पहचान पत्र साथ रखना भी ज़रूरी है.
2. आवेदकों को भी पहचान के प्रमाणीकरण तथा सुरक्षा के लिए परीक्षा कक्षों में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफ का भी प्रावधान उपलब्ध है.
नोट: इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है.
दिल्ली पब्लिक स्कूल की फ़ीस स्ट्रक्चर कुछ इस प्रकार है:
नोट: हम यहाँ आपको दिल्ली पब्लिक स्कूल के किसी एक स्कूल के फ़ीस के स्ट्रक्चर के बारे में बता रहे हैं. दिल्ली पब्लिक स्कूल के अन्य स्कूलों की फ़ीस इसके बराबर या अलग हो सकती है.
| नर्सरी से UKG: प्रवेश शुल्क: Rs. 63,000/- वार्षिक सत्र शुल्क: Rs. 17,500/- कॉशन मनी (रिफंडेबल): Rs. 15,000/- त्रैमासिक शिक्षण शुल्क: Rs. 10,200/- अल्मनैक(Almanac), आईडी और एस्कॉर्ट कार्ड इत्यादि: Rs. 1,000/- कुल: Rs. 1,06,700/- |
जाने कक्षा 10वीं के बाद विकेश्नल कोर्स के विकल्प
| कक्षा I – Vवीं के लिए: प्रवेश शुल्क: Rs. 63,000/- वार्षिक सत्र शुल्क: Rs. 18,500/- कॉशन मनी (रिफंडेबल): Rs. 15,000/- त्रैमासिक शिक्षण शुल्क: Rs. 10,500/- अल्मनैक(Almanac), आईडी और एस्कॉर्ट कार्ड इत्यादि: Rs. 1,000/- कुल: Rs. 1,08,000/- |
सरल और कम बातों में जानिये की बच्चे कैसे हो पाएंगे सफल
| कक्षा VI – VIIIवीं के लिए: प्रवेश शुल्क: Rs. 63,000/- वार्षिक सत्र शुल्क: Rs. 18,500/- कॉशन मनी (रिफंडेबल): Rs. 15,000/- त्रैमासिक शिक्षण शुल्क: Rs. 11,100/- अल्मनैक(Almanac), आईडी और एस्कॉर्ट कार्ड इत्यादि: Rs. 1,000/- कुल: Rs. 1,08,600/- |
दिल्ली एनसीआर के 7 स्कूल जिनमें शिक्षा की ये सुविधाएं हैं मौजूद
| कक्षा IX – Xवीं के लिए: प्रवेश शुल्क: Rs. 70,000/- वार्षिक सत्र शुल्क: Rs. 18,500/- कॉशन मनी (रिफंडेबल): Rs. 15,000/- त्रैमासिक शिक्षण शुल्क: Rs. 11,100/- अल्मनैक(Almanac), आईडी और एस्कॉर्ट कार्ड इत्यादि: Rs. 1,000/- कुल: Rs. 1,15,600/- |
कक्षा 11वी डीपीएस में छात्रों का फ़ीस स्ट्रक्चर:
| फ़ीस स्ट्रक्चर* | विज्ञान | विनिज्य | मानविकी
|
| एडमिनिस्ट्रेटिव चार्ज | Rs. 28,000/- | Rs. 28,000/- | Rs. 28,000/- |
| वार्षिक सत्र शुल्क | Rs. 18,500/- | Rs. 18,500/ | Rs. 18,500/- |
| त्रैमासिक शिक्षण शुल्क | Rs. 13,500/- | Rs. 12,900/- | Rs. 12,900/- |
| अल्मनैक शुल्क / आईडी कार्ड शुल्क | Rs. 1,000/- | Rs. 1,000/- | Rs. 1,000/- |
| कुल | Rs. 61,000/- | Rs. 60,400/- | Rs. 60,400/-
|
भौतिक विज्ञान के प्रश्नों को हल करते समय होने वाली 9 कॉमन गलतियाँ
कक्षा 11वी नॉन-डीपीएस में छात्रों का फ़ीस स्ट्रक्चर:
| फ़ीस स्ट्रक्चर* | विज्ञान | विनिज्य | मानविकी
| ||
| एडमिशन फ़ीस | Rs. 20,000.00 | Rs. 20,000.00 | Rs. 20,000.00 | ||
| एडमिनिस्ट्रेटिव चार्ज | Rs. 28,000.00 | Rs. 28,000.00 | Rs. 28,000.00 | ||
| वार्षिक सत्र शुल्क | Rs. 18,500.00 | Rs. 18,500.00 | Rs. 18,500.00 | ||
| त्रैमासिक शिक्षण शुल्क | Rs. 13,500.00
| Rs. 12,900.00 | Rs. 12,900.00 | ||
| अल्मनैक शुल्क / आईडी कार्ड शुल्क | Rs. 1,000.00 | Rs. 1,000.00 | Rs. 1,000.00 | ||
| कॉशन मनी | Rs. 15,000.00 | Rs. 15,000.00 | Rs. 15,000.00 | ||
| कुल | Rs. 96,000.00 | Rs. 95,400.00 | Rs. 95,400.00 | ||
भारत के अलग-अलग राज्यों में दिल्ली पब्लिक स्कूल की संख्या कुछ इस प्रकार है:
| राज्य/संघ शासित प्रदेश | संख्या |
| आन्ध्र प्रदेश | 10 |
| हिमाचल प्रदेश | 2 |
| पंजाब | 13 |
| असम | 7 |
| जम्मू और कश्मीर | 11 |
| झारखंड | 7 |
| राजस्थान | 5 |
| कर्नाटक | 8 |
| तमिल नाडु | 1 |
| बिहार | 3 |
| चंडीगढ़ | 1 |
| छत्तीसगढ़ | 7 |
| मध्य प्रदेश | 12 |
| उत्तर प्रदेश | 35 |
| दिल्ली | 6 |
| महाराष्ट्र | 8 |
| उत्तराखंड | 7 |
| पश्चिम बंगाल | 12 |
| मेघालय | 1 |
| गुजरात | 14 |
| नागालैंड | 1 |
| हरियाणा | 27 |
| ओडिशा | 6 |
| कुल | 204 |
निष्कर्ष: आशा है कि हमारे द्वारा उपलब्ध कराए गए जानकारी के अनुसार आपको दिल्ली पब्लिक स्कूल के विषय में काफी जानकारियाँ प्राप्त हुई होंगी जिसके आधार पर आप अपने बच्चे के एडमिशन से पहले स्कूल के मूल भुत बातों से परिचित होंगे. साथ ही यह सलाह है की दिल्ली पब्लिक स्कूल के बारे में और विस्तार में जानने के लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट या स्कूल परिसर में जा कर पता करें.
जानें कौन सी कक्षा से शुरू करनी चहिये प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.