RPF SI Cut Off 2025 OUT: रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2025 का कट-ऑफ जारी कर दिया है। यह कट-ऑफ सभी श्रेणियों जैसे सामान्य (UR), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), ExSM के लिए अलग-अलग जारी किया गया है। साथ ही, पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए भी अलग-अलग कट-ऑफ अंक निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवार इस लेख में नीचे RPF SI कट ऑफ 2025 पीडीएफ के साथ अन्य महत्वपूर्ण विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
इस साल, लगभग 15,35,635 उम्मीदवारों ने RPF SI CBT परीक्षा दी, जिनमें से केवल 4,527 उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण, यानी PET और PMT राउंड के लिए योग्य घोषित किया गया है।
यहां देखें; RPF SI Result 2025 PDF
RPF SI Cut Off 2025 PDF (Female-Male)
आरआरबी ने आरपीएफ एसआई परीक्षा के परिणामों के साथ सभी श्रेणियों के न्यूनतम योग्यता अंक भी जारी किए हैं। कटऑफ अंक यह निर्धारित करते हैं कि उम्मीदवार अगले चरण के लिए योग्य हैं या नहीं। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए श्रेणीवार कटऑफ अंक घोषित किए गए हैं। आरपीएफ एसआई कट ऑफ अंकों की जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिकाओं को देखें, जो अगले चरण के लिए योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए एक मानक के रूप में कार्य करती हैं।
वर्ग | कट ऑफ (पुरुष) | कट ऑफ (महिला) |
UR | 75.96054 | 69.18114 |
अनुसूचित जाति (SC) | 68.99502 | 65.77992 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 67.27301 | 62.43095 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 73.71054 | 70.94694 |
EWS | 72.72547 | 71.11401 |
ExSM | 53.88577 | - |
RPF SI Result 2025 के बाद आगे क्या?
RPF SI Result 2025 जारी होने के बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण शुरू होंगे। आमतौर पर चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होते हैं:
1. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापदंड परीक्षा (PMT):
- PET में उम्मीदवारों को दौड़, लंबी कूद और ऊँची कूद जैसे शारीरिक परीक्षणों को पास करना होता है।
- PMT में उम्मीदवारों की ऊँचाई, वजन और छाती (पुरुषों के लिए) की माप की जाती है।
2. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification):
- PET/PMT पास करने वाले उम्मीदवारों को अपने सभी शैक्षिक और पहचान दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होते हैं।
- ओरिजिनल दस्तावेज़ और उनकी फ़ोटोकॉपी ले जानी होती है।
3. मेडिकल परीक्षण (Medical Examination):
- उम्मीदवारों की चिकित्सा जाँच की जाती है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे शारीरिक रूप से सेवा के लिए फिट हैं।
4. अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List):
- सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है।
- इसमें उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा, PET/PMT और दस्तावेज़ सत्यापन में प्रदर्शन के आधार पर रैंक दी जाती है।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पीडीएफ देख सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation