UP Board कक्षा 10: सामाजिक विज्ञान का revised सिलेबस 2019-2020

Oct 24, 2019, 13:09 IST

UP Board कक्षा 10वीं के सामाजिक विज्ञान विषय का सत्र 2019-2020 का सिलेबस हम यहाँ उपलब्ध करा रहे हैं. यहाँ सिलेबस उपलब्ध कराने का उद्देश्य छात्रों को UP Board के नए यानि की NCERT सिलेबस से अवगत कराना है. अधिक जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें.

UP Board Class 10th Social Science Syllabus
UP Board Class 10th Social Science Syllabus

UP Board कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान विषय का नवीनतम सिलेबस यहाँ उपलब्ध कराया जा रहा है. जैसा कि सभी को पता है कि पिछले वर्ष से UP Board का पूरा सिलेबस NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित हो चूका है यहाँ हम आपको UP Board कक्षा 10वीं का रिवाइज्ड सिलेबस उपलब्ध करा रहे हैं ताकि छात्र अभी से सिलेबस को अच्छी तरह समझ कर उसके अनुसार अपने नए सत्र के लिए सही रणनीति तैयार कर सकें.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्, इलाहाबाद
कक्षा-10 सामाजिक विज्ञान
पाठ्यक्रम तथा पाठ्य-पुस्तकें

एक प्रश्न-पत्र 70 अंकों का तथा समय तीन घण्टे का होगा।

अनुभाग-एक (ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत) (20 अंक)
इकाई-एक. (08 अंक)

  1. आधुनिक विश्व में वैचारिक क्रान्ति।
  2. राजनीतिक क्रांतियाँ।
  3. राष्ट्रवाद का विकास एवं विश्व युद्ध।

इकाई-दो. (07 अंक)

  1. आधुनिक भारत।
  2. भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन।

इकाई-तीन. (05 अंक)

  • मानचित्र कार्य

अनुभाग-दो (नागरिक जीवन) (15 अंक)
इकाई-एक. (08 अंक)

  1. केन्द्र एवं राज्य सरकार
  2. भारतीय न्याय व्यवस्था

इकाई-दो. (07 अंक)

  1. भारतीय विदेश नीति
  2. देश की बाह्य एवं आन्तरिक सुरक्षा

अनुभाग-तीन (पर्यावरणीय अध्ययन) (20 अंक)
इकाई-एक. (08 अंक)

  1. भारत का भौतिक पर्यावरण
  2. भौतिक संसाधन एवं उनका दोहन

इकाई-दो. (07 अंक)

  1. मानवीय संसाधन
  2. विकसित देश की ओर अग्रसर भारत

इकाई-तीन. (05 अंक)

  • मानचित्र कार्य

अनुभाग-चार (आर्थिक विकास) (15 अंक)
इकाई-एक. (09 अंक)

  1. अर्थव्यवस्था की समस्यायें
  2. भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का योगदान
  3. भारतीय अर्थव्यवस्था में उद्योगों का योगदान

इकाई-दो. (06 अंक)

  1. आर्थिक विकास की दिशा
  2. विदेशी व्यापार
  • प्रोजेक्ट कार्य- (15 अंक)
  • आंतरिक मासिक परीक्षण- (15 अंक)
    योग- 100 अंक

नोट- प्रोजेक्ट कार्य का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर आन्तरिक होगा।

अनुभाग-एक (ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत) (20 अंक)
इकाई-एक. (08 अंक)

  1. आधुनिक विश्व में वैचारिक क्रान्ति
    1. पुनर्जागरण
    2. धर्म सुधार आन्दोलने खोजें एवं आविष्कार
    3. औद्योगिक क्रान्ति एवं उसका प्रभाव
  2. राजनीतिक क्रान्तियों
    1. क्रान्तियों का सामान्य परिचय
    2. फ्रांसीसी क्रान्ति- कारण तथा परिणाम
    3. रूसी क्रान्ति- कारण तथा परिणाम
  3. राष्ट्रवाद का विकास एवं विश्वयुद्ध
    1. यूरोप में राष्ट्रवाद का विकास
    2. प्रथम विश्वयुद्ध- कारण तथा परिणाम
    3. द्वितीय विश्वयुद्ध- कारण तथा परिणाम

इकाई-दो. (07 अंक)

  1. आधुनिक भारत
    1. भारत में यूरोपीय शक्तियों का आगमन एवं प्रसार
    2. प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम-कारण एवं परिणाम
    3. नवजागरण तथा राष्ट्रीयता का विकास (उदारवादी, अनुदारवादी)
  2. भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन
    1. गांधी विचारधारा, असहयोग आन्दोलन
    2. सविनय अवज्ञा आन्दोलन तथा भारत छोड़ो आन्दोलन
    3. क्रान्तिकारियों का योगदान, कूका आन्दोलन के प्रणेता श्री सतगुरू राम सिंह जी के योगदान
    4. भारत विभाजन एवं स्वतन्त्रता प्राप्ति

इकाई-तीन. (05 अंक)

  • मानचित्र कार्य (दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों हेतु मानचित्र से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जायेंगे)

अनुभाग-दो (नागरिक जीवन) (15 अंक)
इकाई-एक. (08 अंक)

  1. केन्द्र एवं राज्य सरकार
    1. केन्द्र सरकार-
      विधायिका (संसद) एवं कार्यपालिका (राष्ट्रपति एवं केन्द्रीय मंत्रि परिषद)
    2. केन्द्रीय मंत्रि परिषद का गठन एवं कार्य
    3. राज्य सरकार-
      विधायिका (विधान मण्डल) एवं कार्यपालिका (राज्यपाल एवं मंत्रि परिषद)
  2. भारतीय न्याय व्यवस्था
    1. सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय।
    2. जनपदीय न्यायालय एवं लोक अदालत।
    3. न्यायायिक सक्रियता (जनहितवाद एवं लोकायुक्त)।

इकाई-दो. (07 अंक)

  1. भारतीय विदेश नीति
    1. भारतीय विदेशनीति-गुट निरपेक्षता एवं पंचशील, नि:शस्त्रीकरण, रंगभेद नीति का विरोध आदि।
    2. पड़ोसी देशों से सम्बन्ध तथा दक्षेस।
    3. संयुक्त राष्ट्र संघ एवं विश्व शान्ति।
  2. देश की वाहय एवं आन्तरिक सुरक्षा-
    1. देश की सीमायें एवं सुरक्षा व्यवस्था।
    2. देश की आन्तरिक सुरक्षा व्यवस्था।

अनुभाग-तीन (पर्यावरणीय अध्ययन) (20 अंक)
इकाई-एक. (08 अंक)

  1. भारत का भौतिक पर्यावरण
    1. भौतिक स्वरूप-स्थिति विस्तार, उच्चावच्च जल प्रवाह।
    2. जलवायु-प्रभावित करने वाले कारक, भारतीय जलवायु की विशेषतायें एवं प्रभाव।
    3. आपदायें-प्राकृतिक-बाढ़, सूखा, भूस्खलन, भूकम्प, समुद्रीय तूफान एवं लहरें आदि।
    4. मानवकृत आपदायें-विस्फोट वैश्विक तपन, ओजोन क्षरण, ग्रीन हाउस प्रभाव, रेडियो धर्मिता कारण एवं प्रबन्धन।
  2. भौतिक संसाथन एवं उनका दोहन
    1. भूमि संसाधन-महत्व, विभिन्न उपयोग, मानव जीवन पर प्रभाव मृदा के सन्दर्भ में।
    2. जल संसाधन-जल के विभिन्न स्रोत एवं उनकी उपयोगिता
      प्रमुख बहुउद्देश्यीय नदी घाटी परियोजना-रिहन्द, दामोदर, भाखड़ा बाँध, हीराकुण्ड, नागार्जुन सागर।
    3. वन एवं जीव संसाधन-उपयोगिता, सुरक्षा एवं संरक्षण सम्बन्धित राष्ट्रीय नीति तथा विभिन्न कार्यक्रम।
    4. ऊर्जा संसाधन-कोयला, खनिज तेल, प्राकृतिक गैस, परमाणु खनिज जल, वैकल्पिक साधन उपयोग एवं संरक्षण।
    5. खनिज संसाधन-धात्विक, अधात्विक खनिज उपयोग एवं संरक्षण लौह, मैगनीज, अभ्रक, बाक्साइट, तांबा आदि।
    6. भूजल प्रबन्धन, वर्षा, जल संचयन एवं भूजल रिचार्ज।

UP Board has removed Elementary Mathematics from class 9th and class 10th curriculum/Syllabus

इकाई-दो. (07 अंक)

  1. मानवीय संसाधन
    1. जनसंख्या-घनत्व वितरण, लिंग अनुपात बढ़ती जनसंख्या की समस्यायें (संक्षेप में) जनसंख्या नियंत्रण के उपाय।
    2. व्यवसाय -पशुपालन, मत्स्य, कृषि, खनन, विनिर्माण उद्योग, सूती वस्त्र, चीनी, कागज, लोहा, इस्पात, सीमेंट, पेट्रोरसायन, इंजीनियरिंग।
      सेवायें-परिवहन, दूरसंचार, व्यापार।
  2. विकसित देशों की ओर अग्रसर भारत
    1. विकसित एवं विकासशील देश एवं उनकी विशेषतायें।
    2. विकसित देश के रूप में उभरता भारत-तुलनात्मक अध्ययन-कृषि, उद्योग, परिवहन, दूरसंचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बौद्धिक सम्पदा वैश्वीकरण के सन्दर्भ में।

इकाई-तीन. (05 अंक)

  • मानचित्र कार्य (दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों हेतु मानचित्र से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जायेंगे)

अनुभाग-चार (आर्थिक विकास) (15 अंक)
इकाई-एक. (09 अंक)

  1. अर्थव्यवस्था की समस्यायें
    1. उत्पादन एवं उपभोक्ता में सम्बन्ध-वस्तुविनिमय, क्रय-विक्रय, विनिमय बाज़ार।
    2. उत्पादन का उसके साधनों में वितरण-भूमि, श्रम, पूंजी, संगठन एवं लगान, मजदूरी, ब्याज एवं लाभ का सामान्य परिचय।
    3. आर्थिक विकास, राजस्व की आवश्यकता-केन्द्र, राज्य, स्थानीय निकायों के आय के स्रोत प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर-प्रत्यक्ष कर का आयकर किन-किन व्यक्तियों द्वारा भरा जाता है. किन-किन प्रकार की आयों पर आयकर से छूट है. विभिन्न प्रकार के आयकर दाखिल करने संबंधी फार्मों का संक्षित्प्त ज्ञान. जी.एस.टी. वैट एवं सर्विस टैक्स. व्यय की दरें.
  2. भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का योगदान
    1. अर्थव्यवस्था में कृषि का स्थान-सामान्य परिचय-भूमि सुधार, जर्मीदारी उन्मूलन, चकबन्दी, हदबन्दी, कृषि, श्रमिक, कृषि में निविष्टियाँ (Input)।
    2. कृषि उत्पादकता-पिछड़ेपन का कारण, सुधार के उपाय, कृषि विकास के कार्यक्रम, कृषि में विकास की सम्भावनायें, कृषि में आधुनिकता।
  3. भारतीय अर्थव्यवस्था में उद्योग का योगदान
    भारतीय अर्थव्यवस्था का औद्योगिकीकरण।
    1. कृषि एवं उद्योग की पारस्परिक अनुपूरकता।
    2. तीव्र एवं संतुलित औद्योगिक ढाँचे की आवश्यकता-वर्तमान औद्योगिक ढाँचा-कुटीर तथा लघु उद्योग, बड़े पैमाने के उद्योग।
    3. औद्योगिक उत्पादकता एवं कार्य कुशलता, अकुशलता, निम्न उत्पादन का कारण।
    4. औद्योगिक विकास के लिये उठाये गये कदम, उपलब्धियाँ व विकास की संभावनायें।

इकाई-दो. (06 अंक)

  1. आर्थिक विकास की दिशा
    1. आर्थिक नियोजन-अर्थव्यवस्था एवं उद्देश्य भारतीय पंचवर्षीय योजनायें एवं उपलब्धियाँ।
    2. आर्थिक विकास में राज्य की भूमिका राज्य का हस्तक्षेप उत्पादन एवं वितरण पर राज्य का नियंत्रण, औद्योगिक लाइसेंसिंग, सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं राशनिंग।
  2. विदेशी व्यापार
    तात्पर्य, महत्व, विदेशी व्यापार की नीति, आयात-नियत की मुख्य मदें, आयात-निर्यात की दिशा।

प्रोजेक्ट-सूची
आवश्यक निर्देश:- (पूर्णांक-15)

  • प्रोजेक्ट बनाने में चित्रों, मानचित्रों, रेखाचित्रों, तालिकाओं, आंकड़ों का प्रयोग अवश्य करें।
  • कुल तीन प्रोजेक्ट बनाने हैं। प्रोजेक्ट अलग-अलग विषय से सम्बन्धित होना चाहिये। प्रत्येक प्रोजेक्ट के 05 अंक निर्धारित हैं।
  • दिये गये प्रोजेक्ट के अतिरिक्त शिक्षक/शिक्षिका स्वयं अपने स्तर से अन्य प्रोजेक्ट भी बनवा सकते हैं-
  1. भारतीय इतिहास में स्त्रियों का योगदान (प्राचीन मध्य व आधुनिक काल में)।
  2. पुनर्जागरण काल के प्रमुख वैज्ञानिकों के नाम व आविष्कारों की सूची।
  3. भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन में महात्मा गांधी द्वारा चलाये गये आन्दोलन व सामाजिक कार्य।
  4. औद्योगिक क्रान्ति के प्रमुख आविष्कार एवं आविष्कारों की सूची तथा किन्हीं दो आविष्कारों का प्रभाव।
  5. भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में सुभाषचन्द्र बोस की भूमिका।
  6. केन्द्र और राज्य सरकार के पाँच कैबिनेट मंत्रियों और उनके मंत्रालयों के नाम लिखकर उनकी क्रमबद्ध सूची तैयार करें।
  7. स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत के सभी राष्ट्रपति के नामों एवं कार्यकाल को सूचीबद्ध करते हुये विभिन्न राष्ट्रपतियों के चित्रों को दर्शाइये।
  8. आन्तरिक सुरक्षा व्यवस्था में लगे संगठनों के नाम तथा स्थापना वर्ष एवं मुख्यालय को सूचीबद्ध कीजिये।
  9. जनपदीय न्यायालय व्यवस्था की क्रमिक तालिका।
  10. विश्व शान्ति स्थापित करने में संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका।
  11. मॉडल के माध्यम से पर्यावरण प्रदूषण के प्रकार-प्रभाव, वर्तमान में पर्यावरण परिवर्तन के प्रमुख कारण।
  12. आपदायें-प्रमुख भौतिक तथा मानवीय आपदायें, मानवीय आपदाओं के कारण तथा परिणाम। इसके प्रबन्धन में आपकी भूमिका।
  13. अपने राज्य में बहने वाली प्रमुख नदियाँ तथा उनकी सहायक नदियाँ, उनके किनारे बसने वाले प्रमुख नगर तथा उनका औद्योगिक महत्व।
  14. भारत में खाद्यान फसलों के बीजों का एकत्रीकरण। प्रोजेक्ट फाइल में भारत के मानचित्र पर उत्पादक क्षेत्रों पर चिपकाकर उनके उत्पादन की भौगोलिक दशाओं तथा क्षेत्रों का विवरण।
  15. भारत में व्याप्त गरीबी के कारण एवं निस्तारण के सुझाव।
  16. अब तक अपने देश में कुल पंचवर्षीय योजनाओं की संख्या कार्यकाल एवं लाभ।
  17. अपने देश के विभिन्न राशन कार्ड एवं उपयोगिता।
  18. भारत में निर्यात एवं आयात की जाने वाली वस्तुओं की सूची स्थान सहित।
  19. कुटीर तथा लघु उद्योग धन्धों की सूची एवं उनका महत्व।
  20. किसी राष्ट्रीयकृत अथवा प्राइवेट बैंक की शाखा में जाकर बचत खाते में जाकर बचत खाते में लगने वाले साधारण ब्याज के आगणन की जानकारी प्राप्त करना।
  21. बचत खाता पासबुक मुद्रित कराना।
  22. स्थाई खाता संख्या (PAN) एंव आधार कार्ड बनवाने हेतु आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करना।
  23. व्यक्तिगत आयकर किस प्रपत्र पर और कैसे भरा जाता है, इसकी जानकारी प्राप्त करना।
Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News