18 अक्टूबर
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार अगले साल से आईपीयू के एशिया पेसिफिक ग्रुप की अध्यक्षता करेंगी। अभी यह पद चीन के पास है।
भारतीय डॉॅक्टर केतन देसाई को 94 देशों की सदस्यता वाले विश्वविद्यालय चिकित्सा संघ (डब्ल्यूएमए) का अध्यक्ष चुना गया।
19 अक्टूबर
जलवायु परिवर्तन के बढते खतरे की ओर ध्यान आकृष्ट कराने के लिए मालदीव के राष्ट्रपति मुहम्मद नशीद ने विश्व में पहली बार अपने कैबिनेट की मीटिंग समुद्र के भीतर संपन्न की।
20 अक्टूबर
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने जा रहे भारतीय जनता पार्टी सांसद शाहनवाज हुसैन को अमेरिका ने वीजा नहीं दिया।
स्ट्रा डाग्स, नेटवर्क और मिडनाइट एक्सप्रेस जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हॉलीवुड फिल्मों के निर्माता डेनियल मेलनिक का निधन।
प्रफुल्ल पटेल अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए।
21 अक्टूबर
शाह वजाहत हबीबुल्ला ने जम्मू कश्मीर में सूचना के अधिकार की निगरानी की नई जिम्मेदारी निभाने के लिए मुख्य सूचना आयुक्त के पद से इस्तीफा दिया।
मुंबई के चितरंजन पटनायक ने लगातार 40 घंटे से अधिक समय तक वीडियो गेम खेलकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।
कन्नड फिल्मों के निर्माता निर्देशक गिरीश कासरवल्ली को 2009 का एक्सीलेंस इन सिनेमा क्रिस्टल ग्लोब अवार्ड और चंद्रप्रकाश द्विवेदी को कल्चरल कैटलीस्ट अवार्ड दिया गया।
22 अक्टूबर
माइकल जैक्सन के इंग्लैंड टूर के फाइनल रिहर्सल पर बनी फिल्म दिस इज इट 28 अक्टूबर को रिलीज होगी।
वन प्रबंधन से जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों का मुकाबला करने के लिए भारत पांच धनी देशों अमेरिका, आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, डेनमार्क और नार्वे समूह में शामिल हुआ।
इस्लामाबाद में अंतरराष्ट्रीय इस्लामिक विश्वविद्यालय पर हुए आतंकी हमले के बाद पाक के सभी शिक्षण संस्थान अनिश्चित काल के लिए बंद किए गए।
सेंट पीटर्सबर्ग में एक किंडरगार्टन स्कूल परिसर में द्वितीय विश्व युद्ध काल की बारूदी सुरंग मिली।
ऑस्कर विजेता गीतकार गुलजार को 11वें ओसियान फिल्म समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए चुना गया।
23 अक्टूबर
वसुंधरा राजे सिंधिया ने राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा दे दिया।
24 अक्टूबर
अरबपति निवेशक कार्ल आईकैन ने याहू के निदेशक मंडल से इस्तीफा दिया।
हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका सिंपसन के टीवी रियलिटी शो प्राइज ऑफ ब्यूटी में नेहा धूपिया को बॉलीवुड की ब्यूटी अंबेसडर चुना गया।
ख्ोल
18 अक्टूबर
समांथा स्टोसुर ने इटली की फ्रांसेस्का शिवोने को हराकर जापान ओपेन महिला सिंगल्स का खिताब जीता। रूसी खिलाडी निकोल डेविडेंको ने रॉफेल नाडाल 7-6, 6-3 से हराकर पहली बार शंघाई मास्टर के खिताब पर कब्जा किया।
जिंबॉब्वे ने केन्या को चौथे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में छह विकेट से हराया।
20 अक्टूबर
पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अगले साल वेस्टइंडीज में आयोजित टी-20 विश्वकप के लिए शाहिद आफरीदी को पाकिस्तान का कप्तान नियुक्त किया।
21 अक्टूबर
भारत के युवा भारोत्तोलकों ने मलेशिया के पेनांग में चल रही राष्ट्रसंघ सीनियर और जूनियर चैंपियनशिप में छह स्वर्ण और चार रजत पदक जीते।
फर्राटा चैंपियन यूसैन बोल्ट ऑर्डर ऑफ जमैका पदक हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाडी बने।
22 अक्टूबर
द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त मशहूर खोखो कोच गोपाल फडके का निधन।
आस्ट्रेलियाई टीम न्यू साउथ वेल्स ने फाइनल में वेस्टइंडीज की त्रिनिडाड एवं टोबैगो को 41 रन से हराकर पहला चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट जीता।
24 अक्टूबर
छठे हॉकी टेस्ट मैच में भारत ने कनाडा को 3-1 से हराया।
फ्रांस के जीन टोड फार्मूला रेसों को आयोजित करने वाली संस्था अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल संघ (एफआईए) का अध्यक्ष चुना गया।
अर्थ जगत
20 अक्टूबर
बीमा विनियामक व विकास प्राधिकरण ने बीमाधारकों और बीमा कंपनियों की सहूलियत के लिए इंश्योरेंस इंफार्मेशन ब्यूरो की स्थापना की।
देश की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 2009 की विश्व की शीर्ष वैश्विक कंपनियों में 11वां स्थान मिला। पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमश: जापानी नितेंदो, गूगल और एप्पल का स्थान है।
21 अक्टूबर
रिलायंस कम्युनिकेशन ने घरेलू बाजार में सीडीएमए ग्राहकों के लिए ब्लैकबेरी टूर स्मार्टफोन बाजार में उतारा।
प्रबंधन क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय कंपनी श्नाइडर इलेक्ट्रिक ने एशिया प्रशांत एमऐंडए 2009 का पुरस्कार हासिल किया।
22 अक्टूबर
सेल ने पिछले वित्त वर्ष के लिए सरकारी कोष में 460.81 करोड का लाभांश जमा किया।
अग्रणी मोबाइल निर्माता कंपनी नोकिया ने मुंबई में अपनी तरह का पहला केयर एक्सपीरियंस सेंटर खोला।
23 अक्टूबर
भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के मुखिया सुनील मित्तल को इस साल का लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अवार्ड मिला।
फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को दवा कंपनी डॉ. मोरप्पन ने अपने उत्पादों के ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया।
24 अक्टूबर
प्राकृतिक गैस के उत्खनन एवं उत्पाद से जुडी नवरत्न कंपनी गेल इंडिया को ऑयल इंडिया सेफ्टी अवार्ड दिया गया।
अमेरिका में नियामकों द्वारा दो अन्य बैंकों का प्रबंधन अपने हाथों में लेने के बाद इस वर्ष यहां दिवालिया होने वाले बैंकों की संख्या 101 हुई।
श्रेया घोषाल को नेशनल अवार्ड
बेस्ट फिल्म ऑन फैमिली वेलफेयर-तारे जमीं पर (हिंदी)
बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इश्यू-अंतद्वंद्व (हिंदी)
बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म-फोटो (हिंदी)
बेस्ट एनीमेशन फिल्म-इनिमी नांगाथन (तमिल)
बेस्ट डायरेक्टर-नाल्लु पेन्नुंगल (मलयालम)
बेस्ट एक्टर- प्रकाश राज फिल्म कांचीवरम् (तमिल)
बेस्ट एक्ट्रेस-उमाश्री फिल्म गुलाबी टॉकीज (कन्नड)
बेस्ट सपोर्टिग एक्टर- दर्शन जरीवाला फिल्म गांधी माय फादर (हिंदी)
बेस्ट सपोर्टिग एक्ट्रेस-शेफाली शाह फिल्म लास्ट लियर (अंग्रेजी)
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट-शरद गोयकर फिल्म तिंग्या (मराठी)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (पुरुष)-शंकर महादेवन फिल्म तारे जमीं पर (हिंदी)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (महिला)-श्रेया घोषाल फिल्म जब वी मेट
बेस्ट स्क्रीनप्ले- फिरोज अब्बास खान गांधी माय फादर (हिंदी)
बेस्ट आर्ट डायरेक्टर-साबू सिरिल फिल्म ओम शांति ओम (हिंदी)
बेस्ट गीतकार-प्रसून जोशी फिल्म तारे जमीं पर (हिंदी)
बेस्ट ज्यूरी अवॉर्ड- अनिल कपूर फिल्म गांधी माय फादर
प्रस्तुति : राजेश श्रीवास्तव
Comments
All Comments (0)
Join the conversation