ICC Men's T20 Cricket World Cup 2021: आईसीसी T20 क्रिकेट विश्व कप एक अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट है जिसका आयोजन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा किया जाता है। इसका पहला संस्करण दक्षिण अफ्रीका में 2007 में खेला गया था। इस साल फाइनल 14 नवंबर 2021 को दुबई में ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के बीच खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से न्यू जीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की।
👑 𝑪𝑯𝑨𝑴𝑷𝑰𝑶𝑵𝑺 👑 #T20WorldCup #T20WorldCupFinal pic.twitter.com/wf0XR0Fu80
— ICC (@ICC) November 14, 2021
Australia are the 𝐖𝐈𝐍𝐍𝐄𝐑𝐒 of the #T20WorldCup 2021 🏆#T20WorldCupFinal | #NZvAUS | https://t.co/50horpfG97 pic.twitter.com/JYKoseZTWl
— ICC (@ICC) November 14, 2021
आज न्यू जीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच शाम 7:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल है।
🎞 𝗖𝗢𝗠𝗜𝗡𝗚 𝗦𝗢𝗢𝗡 🎞
— ICC (@ICC) November 14, 2021
Who are you backing?#T20WorldCup pic.twitter.com/tLbdqEm7Gv
आइए इस लेख के माध्यम से 2007 से 2021 तक आईसीसी पुरुष T20 क्रिकेट विश्व कप के सभी विजेताओं की सूची और तथ्यों पर नज़र डालते हैं।
ICC T20 क्रिकेट विश्व कप विजेताओं (2007-2021) की सूची (List of ICC T20 Cricket World Cup Winners (2007-2021):
विजेता | उपविजेता | वर्ष/मेजवान |
1. भारत | पाकिस्तान | 2007/दक्षिण अफ्रीका |
2. पाकिस्तान | श्रीलंका | 2009/इंग्लैंड |
3. इंग्लैंड | ऑस्ट्रेलिया | 2010/ वेस्टइंडीज |
4. वेस्टइंडीज | श्रीलंका | 2012/श्रीलंका |
5. श्रीलंका | भारत | 2014/बांग्लादेश |
6. वेस्टइंडीज | इंग्लैंड | 2016/भारत |
7. आस्ट्रेलिया | न्यू जीलैंड | 2021/संयुक्त अरब अमीरात और ओमान |
आईसीसी T20 पुरुष क्रिकेट विश्व कप के बारे में तथ्य (Facts about ICC Men's T20 Cricket World Cup )
पहला संस्करण: 2007
अगला संस्करण: 2021 (17 अक्टूबर 2021 से 14 नवंबर 2021 तक)
प्रथम विजेता: भारत
फर्स्ट रनर अप: पाकिस्तान
वर्तमान चैंपियन: वेस्टइंडीज
सबसे सफल टीम: वेस्टइंडीज (2 खिताब)
प्रशासक: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी)
फॉर्मेट: ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय
टीमों की संख्या: 16 (2021)
टूर्नामेंट संस्करण: 7
ICC T20 क्रिकेट विश्व कप 2021 का मेजबान राष्ट्र: भारत (हालांकि, खेल संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेला जाएगा)
सर्वाधिक रन: श्रीलंका का महेला जयवर्धने (1016 रन)
सर्वाधिक विकेट: पाकिस्तान का शाहिद अफरीदी (39 विकेट)
उपरोक्त सूची से पता चलता है कि वेस्टइंडीज सबसे सफल टीम है जिसने दो बार T20 विश्व कप खिताब जीता है, पहला वर्ष 2012 में और दूसरा 2016 में। दूसरी तरफ श्रीलंकाई टीम ने ICC T20 पुरुष क्रिकेट विश्व कप के तीन फाइनल खेले हैं, जिसमें से एक में जीत हासिल हुई और दो में उपविजेता रही है।
अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप विजेताओं की सूची
यह बहुत आश्चर्यजनक है कि ऑस्ट्रेलिया ने अब तक एक भी ICC T20 पुरुष क्रिकेट विश्व कप नहीं जीता है जबकि इस टीम ने 50 ओवर प्रारूप के सबसे अधिक पांच ICC क्रिकेट विश्व कप जीते हैं। हालाँकि ऑस्ट्रेलिया ने 2010 का पुरुष क्रिकेट T20 विश्व कप का फाइनल खेला था, लेकिन उसे फाइनल में इंग्लैंड ने हरा दिया था।
भारतीय टीम ने आईसीसी T20 क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट का सबसे पहला संस्करण अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5 रन से हराकर जीता था। उस रोमांचक मुकाबले का फाइनल ओवर सभी को याद होगा जब अंतिम ओवर में भारत ने पाकिस्तान को हराया था।
भारत ने 2016 में पुरुष क्रिकेट T20 विश्व कप की मेजबानी की थी। उम्मीद है कि भारतीय टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर एक बार फिर से विश्व चैंपियन बनेगी।
ICC T-20 पुरुष विश्व कप 2020: शेड्यूल, टीमें, टिकेट और वेन्यू
Comments
All Comments (0)
Join the conversation