भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI); भारत में क्रिकेट का संचालन और नियमन करता है. BCCI का प्रमुख इसका चेयरमैन होता है जो BCCI का सर्वोच्च पद होता है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड माना जाता है और इसका श्रेय श्री जगमोहन डालमिया को जाता है. जगमोहन डालमिया एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने BCCI चेयरमैन का पद तीन बार संभाला था.
BCCI का अध्यक्ष BCCI की वार्षिक आम बैठक में चुना जाता है. इस पद को पूरे भारत में जोन-वाइज भरा जाता है. बीसीसीआई अध्यक्ष या चेयरमैन का कार्यकाल अधिकतम तीन वर्षों के लिए होता है. अप्रैल 2016 में, राहुल जौहरी को बीसीसीआई का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया था.
हाल ही में भारत के पूर्व कप्तान श्री सौरव गांगुली को BCCI के अगले अध्यक्ष के रूप में चुना गया है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है;
अध्यक्ष का नाम | कब से | कब तक |
1. R E ग्रांट गोवन | 1928 | 1933 |
2. सिकंदर हयात खान | 1933 | 1935 |
3. नवाब हमीदुल्ला खान | 1935 | 1937 |
4. महाराजा K.S. दिग्विजय सिंह जी | 1937 | 1938 |
5. पी सुब्बारायण | 1938 | 1946 |
6. एंथनी एस डी'मेलो | 1946 | 1951 |
7. जे सी मुखर्जी | 1951 | 1954 |
8. विजयनगरम के महाराज कुमार | 1954 | 1956 |
9.सरदार सुरजीत सिंह मजीठिया | 1956 | 1958 |
10. आर के पटेल | 1958 | 1960 |
11.M. A. चिदंबरम | 1960 | 1963 |
12. महाराजा फतेहसिंह राव गायकवाड़ | 1963 | 1966 |
13.Z. R. ईरानी | 1966 | 1969 |
13. A. N. घोष | 1969 | 1972 |
15.P. M. रूंगटा | 1972 | 1975 |
16. रामप्रकाश मेहरा | 1975 | 1977 |
17. M. चिन्नास्वामी | 1977 | 1980 |
18 S. K. वानखेड़े | 1980 | 1982 |
19. N.K.P. साल्वे | 1982 | 1985 |
20. S. श्रीरामन | 1985 | 1988 |
21. B. N. दत्त | 1988 | 1990 |
22. माधवराव सिंधिया | 1990 | 1993 |
23. I.S. बिंद्रा | 1993 | 1996 |
24. राज सिंह डूंगरपुर | 1996 | 1999 |
24. A C. मुथैया | 1999 | 2001 |
26. जगमोहन डालमिया | 2001 | 2004 |
27. रणबीर सिंह महेंद्र | 2004 | 2005 |
28. शरद पवार | 2005 | 2008 |
29. शशांक मनोहर | 2008 | 2011 |
30. N. श्रीनिवासन | 2011 | 2013 |
31. जगमोहन डालमिया | 2013 | 2013 |
31. N. श्रीनिवासन | 2013 | 2014 |
33. शिवलाल यादव | 2014 | 2014 |
34. सुनील गावस्कर | 2014 | 2014 |
35. जगमोहन डालमिया | 2015 | 2015 |
36. शशांक मनोहर | 2015 | 2016 |
37. अनुराग ठाकुर | 2016 | 2017 |
38. C.K. खन्ना | 2017 | वर्तमान |
39. सौरव गांगुली | 23 अक्टूबर, 2019 |
|
अक्टूबर 23, 2019 को सौरव गांगुली को अध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर दिया जाएगा. सौरव गांगुली 10 महीने तक बीसीसीआई के अध्यक्ष रहेंगे. BCCI के नियम के अनुसार कोई भी व्यक्ति बोर्ड से जुड़े दो पदों पर नहीं रह सकता हैं. वह पांच साल से बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं.
BCCI का अध्यक्ष बनने के बाद सौरव गांगुली को सात करोड़ रुपए का भारी नुकसान हो सकता है क्योंकि इसलिए सौरव गांगुली को बतौर अध्यक्ष अपने सभी कमर्शियल करार को खत्म करना होगा.
तो यह बीसीसीआई के अध्यक्षों की अब तक की पूरी सूची थी. BCCI के बारे में और भी जानने के लिए नीचे क्लिक करें;
जानिये कैसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का "लोगो" आज भी गुलामी का प्रतीक है?
Comments
All Comments (0)
Join the conversation