ASRB NET Notification 2025: कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) ने 2025 के लिए ASRB NET, ARS, SMS और STO पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत कुल 582 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 22 अप्रैल 2025 से 21 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एएसआरबी नेट भर्ती 2025 से सबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण जैसे अधिसूचना आवेदन प्रक्रिया और अन्य यहां देखें।
ASRB NET Vacancy 2025: इन पदों पर होगी भर्ती
कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) ने वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET), कृषि अनुसंधान सेवा (ARS), विषय विशेषज्ञ (SMS) (T-6), और वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (STO) (T-6) परीक्षा की अधिसूचना जारी की है। इन परीक्षाओं के माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
परीक्षा का नाम | रिक्त पद |
कृषि अनुसंधान सेवा (ARS) | 458 |
विषय वस्तु विशेषज्ञ (T-6) | 41 |
वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (T-6) | 83 |
कुल | 582 |
ASRB NET Notification 2025: एएसआरबी नेट भर्ती के लिए पात्रता मानदंड
कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) 2025 के लिए पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं:
- शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
- आयु सीमा: NET के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है, जबकि ARS के लिए आयु सीमा 21 से 32 वर्ष के बीच है। SMS/STO पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
ASRB NET Notification 2025 PDF | यहां क्लिक करें |
ASRB NET Recruitment 2025 के लिए Application Fees कितनी देनी है?
कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) NET 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित है। आप नीचे दी तालिका में कैटेगरी वाइज एप्लीकेशन फीस देख सकते हैं।
परीक्षा | वर्ग | आवेदन शुल्क |
एएसआरबी नेट | सामान्य (अनारक्षित) | 1000 रुपये |
| ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 500 रुपये |
| एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला/ट्रांसजेंडर | 250 रुपये |
एएसआरबी एएसआर | सामान्य (अनारक्षित) | 1000 रुपये |
| ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 800 रुपये |
| एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला/ट्रांसजेंडर | शून्य (छूट) |
एएसआरबी एसएमएस और एसटीओ (T-6) | सामान्य (अनारक्षित) | 1000 रुपये |
| ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 800 रुपये |
| एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला/ट्रांसजेंडर | शून्य (छूट) |
ASRB NET Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार ASRB की आधिकारिक वेबसाइट www.asrb.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने से पहले पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न और अन्य विवरणों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation