CGPSC Mains Results 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। अगले दौर के लिए कुल 625 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। राज्य सेवा भर्ती-2022 के लिए चयन प्रक्रिया के अनुसार, मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित हो सकेंगे।
उम्मीदवार जो राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 में उपस्थित हुए थे, वे CGPSC की ऑफिशियल वेबसाइट-psc.cg.gov.in से CGPSC मुख्य परिणाम 2023 देख और डाउनलोड सकते हैं। इसके अलावा आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से CGPSC मुख्य परिणाम 2023 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
CGPSC Mains Written Exam Result 2023 link
| इस लिंक पर क्लिक करें |
आयोग ने राज्य भर में विभिन्न केंद्रों पर 15 जून से 18 जून, 2023 तक राज्य सेवा मुख्य परीक्षा आयोजित की थी। आपको बता दें कि लिखित परीक्षा में कुल 3095 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जिनमें से 625 उम्मीदवारों को अगले राउंड यानी इंटरव्यू राउंड के लिए प्रोविजनल तौर पर शॉर्टलिस्ट किया गया है।
CGPSC Mains Results 2023 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए चरणों को देख कर CGPSC मुख्य परिणाम 2023 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 1: पहले CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
चरण 2: वेबसाइट के होमपेज पर "RESULT" या "EXAM RESULT" पर जाएं।
चरण 3: इसके बाद लिखित परीक्षा परिणाम-राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: आपको CGPSC मुख्य परिणाम 2023 पीडीएफ एक नई विंडो में मिल जाएगी।
चरण 5: इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
राज्य सेवा भर्ती अभियान के तहत राज्य भर में कुल 210 पदों भरी जानी हैं। इन पदों की घोषणा पहले CGPSC द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2022 के तहत 19 विभिन्न सेवाओं में की गई थी।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation