उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है ऊर्जा की राजधानी, जानें

Mar 29, 2024, 11:34 IST

उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां का प्रत्येक जिला अपने यहां की सरस-संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। साथ ही यहां की धार्मिक नगरियां भी लोगों की आस्था का केंद्र हैं। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का वह कौन-सा जिला है, जो कि भारत में ऊर्जा की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत में ऊर्जा की राजधानी
भारत में ऊर्जा की राजधानी

उत्तर प्रदेश उत्तर भारत में प्रमुख राज्यों में से एक है, जो कि अपने यहां की सरस-संस्कृति, विविधता और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। भारत का यह राज्य अपने यहां की धार्मिक नगरियों और वहां की मान्यताओं के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि यहां हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी अलग-अलग जिलों का रूख करते हैं।

उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले को हम भारत में ऊर्जा की राजधानी की रूप में भी जानते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है, जानें

 

उत्तर प्रदेश में कुल जिले

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पूरे भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इन जिलों में सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी सबसे बड़ा जिला है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे पश्चिमी जिला शामली है। 

किस जिले को कहा जाता भारत में ऊर्जा की राजधानी

अब सवाल है कि आखिर 75 जिलों में से किस जिले को हम भारत में ऊर्जा की राजधानी के रूप में भी जानते हैं, तो आपको बता दें कि यह जिला सोनभद्र है। 

क्यों कहा जाता है ऊर्जा की राजधानी

अब अगला सवाल है कि आखिर इस जिले को ही हम ऊर्जा की राजधानी के रूप में क्यों जानते हैं। सोनभद्र जिले की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, सोनभद्र जिले में बॉक्साइट, चूना पत्थर, कोयला और सोना जैसे खनिज उपलब्ध हैं। इसके साथ ही यहां अधिक संख्या में बिजली संयंत्र भी मौजूद हैं, जिससे ऊर्जा का उत्पादन होता है। ऐसे में इस जिले को हम भारत में ऊर्जा की राजधानी के रूप में भी जानते हैं। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह उत्तर प्रदेश से जुड़े अन्य तथ्यों को जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News