RRB NTPC 2020 Full Guidance: सभी रेलवे की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों की जिन्होनें RRB NTPC परीक्षा 2020 के लिए आवेदन किया है जल्द ही इंतज़ार की घड़ी ख़त्म होने वाली है. क्योंकि जल्द ही भारतीय रेलवे RRB NTPC 2019 परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है. अगर आपने RRB NTPC 2020 के लिए आवेदन किया है और इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है. इसलिए सभी उम्मीदवारों को RRB NTPC 2020 परीक्षा में बैठने से पहले एक नजर कैटेगरी-वाइज न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स एवं एग्जाम पैटर्न पर डालना जरुरी है, ताकि इसके अनुसार अपनी स्ट्रेटेजी बना कर इस परीक्षा को क्रैक कर सकें.
रेलवे द्वारा RRB NTPC परीक्षा के द्वारा इस वर्ष यानी 2020 में 10603 अंडर ग्रेजुएट्स एवं 24605 ग्रेजुएट्स पदों की वेकेंसी को फिल किया जाना है. अगर रेलवे द्वारा जारी ऑफिशियल डेटा की बात करें, तो RRB NTPC 2019-20 परीक्षा के लिए 1.26 करोड़ से भी अधिक कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है. आपको बता दें, रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा RRB NTPC परीक्षा 2019-20 के द्वारा नॉन-टेक्निकल पोपुलर कैटेगरीज (NTPC) के क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, एकाउंट्स क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, टाइम-कीपर, ट्रेन्स क्लर्क, कमर्शियल-कम-टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, कमर्शियल अप्रेंटिस, स्टेशन मास्टर इत्यादि जैसे पदों पर भर्ती किया जाना है.
रेलवे द्वारा अपनाई गयी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को अंतिम रूप से अपना नाम सफलता सूची में दर्ज करने के लिए RRB NTPC 2019-20 परीक्षा के सभी चरणों को उत्तीर्ण करना होगा. आपको बता दें रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) क्वालीफाइंग मार्क्स कैलकुलेट करते समय नार्मलाइजेशन मेथड (Normalisation Method) विभिन्न सेशन में कंडक्ट किये गये परीक्षा के प्रश्नों की कठिनाईयों के बेसिस पर अपनाता है. चलिए एक नजर डालते हैं RRB NTPC 2019-20 परीक्षा पैटर्न पर-
RRB NTPC 1st स्टेज CBT 2019-20 परीक्षा पैटर्न – सभी पदों के लिए | |||||
विषय | प्रश्नों की संख्या (Objective Multiple Choice Questions of 1 mark each) | समयावधि | |||
जनरल अवेयरनस Practice General Awareness & Current Affairs Mock Test with Answers | 40 | 1 घंटा 30 मिनट (PwBD कैंडिडेट्स के लिए 2 घंटे) | |||
मैथमेटिक्स | 30 | ||||
जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग Practice General Intelligence & Reasoning Mock Test with Answers | 30 | ||||
कुल | 100 प्रश्न-100 अंक | ||||
RRB NTPC 2nd स्टेज CBT 2019-20 परीक्षा पैटर्न – सभी पदों के लिए | |||||
विषय | प्रश्नों की संख्या (वैकल्पिक प्रकार के प्रश्न-प्रत्येक के लिए 1 अंक) | समयावधि | |||
जनरल अवेयरनेस | 50 | 1 घंटा 30 मिनट) (PwBD उम्मीदवारों के लिए 2 घंटे) | |||
मैथमेटिक्स | 35 | ||||
जनरल इंटेलीजेन्स एवं रीजनिंग | 35
| ||||
कुल | 120 प्रश्न-120 अंक | ||||
RRB NTPC 2019-20 CBAT पैटर्न – कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) (केवल वैसे उम्मीदवारों के लिए जिन्होनें ट्रैफिक असिस्टेंट एवं स्टेशन मास्टर पदों के लिए आवेदन किया है) | |||||
CBAT के प्रश्न एवं विकल्प इंग्लिश और हिंदी दोनों लैंग्वेज में होंगे. CBAT के लिए किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. | |||||
RRB NTPC 2019-20 टाइपिंग स्कील टेस्ट (TST) –केवल सीनियर-क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, जूनियर एकाउंट्स असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट, सीनियर टाइम-कीपर, जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, अकाउंट क्लर्क-कम-टाइपिस्ट एवं जूनियर टाइम-कीपर | |||||
लैंग्वेज का मीडियम | टाइपिंग स्पीड | ||||
इंग्लिश | 30 शब्द प्रति मिनट (w.p.m.) | ||||
हिंदी | 25 शब्द प्रति मिनट (w.p.m.) | ||||
RRB NTPC 2019-20: 1st स्टेज CBT के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स
रेलवे द्वारा 1st स्टेज CBT के नार्मलाइजेशन स्कोर के मेरिट के आधार पर 2nd स्टेज CBT के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा.
RRB NTPC 2019-20 1st स्टेज CBT न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक | |
कैटेगरी | न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक (%) |
जनरल | 40% |
EWS | 40% |
OBC | 30% |
SC | 30% |
ST | 25% |
नोट- PwBD कैंडिडेट्स के लिए अंकों में 2% का रिलैक्सेशन दिया जायेगा अगर PwBD के लिए आरक्षित पदों की तुलना में उम्मीदवारों की संख्या कम हो.
Click here to know the details of EWS Reservation for RRB NTPC 2019-20 Recruitment
RRB NTPC 2019-20: 2st स्टेज CBT के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स
रेलवे द्वारा 2st स्टेज CBT के नार्मलाइजेशन स्कोर के मेरिट के आधार पर डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा जिन पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट/कंप्यूटर आधारित स्किल टेस्ट की आवश्यकता नहीं है.
RRB NTPC 2019-20 2nd स्टेज CBT न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स | |
कैटेगरी | न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स (%) |
General | 40% |
40% | |
OBC | 30% |
SC | 30% |
ST | 25% |
नोट- PwBD कैंडिडेट्स के लिए अंकों में 2% का रिलैक्सेशन दिया जायेगा अगर PwBD के लिए आरक्षित पदों की तुलना में उम्मीदवारों की संख्या कम हो.
RRB NTPC 2019-20: कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स:
RRB NTPC 2019-20 भर्ती परीक्षा के अंतर्गत कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए कंडक्ट किया जायेगा जिन्होनें ट्रैफिक असिस्टेंट एवं स्टेशन मास्टर पदों के लिए आवेदन किया है. उम्मीदवारों को क्वालीफायी होने के लिए न्यूनतम T-स्कोर (45 अंक) लाने होंगें. ध्यान रहे इस न्यूनतम स्कोर की अनिवार्यता सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए लागू होगी.
RRB NTPC 2019-20 2nd स्टेज CBT के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स | |
कैटेगरी | न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स |
General/ SC/ST/OBC-NCL/EWS/PwBD/ExSM | T-स्कोर- 42 अंक |
RRB NTPC 2019-20: टाइपिंग स्किल टेस्ट (TST) के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स:
RRB NTPC 2019-20 टाइपिंग टेस्ट में वैसे उम्मीदवारों को शामिल होना है जिन्होनें सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, जूनियर एकाउंट्स असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट, सीनियर टाइम-कीपर, जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, अकाउंट क्लर्क-कम-टाइपिस्ट एवं जूनियर टाइम कीपर पदों के लिए आवेदन किया है. मेरिट केवल उन्हीं कैंडिडेट्स का तैयार किया जायेगा जो TST या TST में कवालीफाई होंगे.
RRB NTPC 2019-20 फाइनल सेलेक्शन प्रोसेस:
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा फाइनल मेरिट लिस्ट RRB NTPC सेकेंड स्टेज CBT या RRB NTPC 2nd स्टेज CBT & CBAT/TST (जो भी लागू होगा) में कैंडिडेट्स के प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा. फाइनल मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद भी कैंडिडेट्स का अंतिम रूप से चयन रेलवे प्रशासन द्वारा कंडक्ट किये जाने वाले मेडिकल टेस्ट, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेजों, कम्युनिटीसर्टिफिकेट एवं अन्य दस्तावेजों के परिक्षण के बाद किया जायेगा.
उल्लेखनीय है कि पूर्व में RRB NTPC 2019 परीक्षा का आयोजन वर्ष 2019 के अगस्त या सितंबर माह में किया जाना था, जिसे बाद में रेलवे ने अधिकारिक रूप से स्थगित किये जाने के संबंध में सूचना जारी किया है. इसके लिए रेलवे द्वारा एग्जाम कंडक्टिंग एजेंसी (ECA) की नियुक्ति की जा रही है, जो देश भर में RRB NTPC परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन करेगा.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation